एक्सप्लोरर

ई-कॉमर्स कंपनियों पर बरसे पीयूष गोयल, बोले-जानबूझकर कीमतें कम रखने से खड़ा होगा देश में रोजगार का संकट

E-Commerce Predatory Pricing: पीयूष गोयल ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियां छोटे रिटेलर्स के हाई वैल्यू, हाई मार्जिन प्रोडक्ट्स को निगल रहे हैं जिनके दम पर ये छोटे रिटेलर्स सरवाइव कर रहे हैं.

E-Commerce Impact On Employment: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने ई-कॉमर्स कंपनियों (E-Commerce Firms) के कारोबार करने के तौर तरीकों को लेकर चिंता जताते हुए कहा, बड़ी और दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों (E-Commerce Firms) की जानबूझकर कीमतों को कम रखने की प्रवृति (Predatory Pricing) के चलते देश में रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है. उन्होंने कहा, इसके चलते पारम्परिक रिटेल सेक्टर में लोगों को रोजगार गंवाना पड़ सकता है.   

देश में ई-कॉमर्स के चलते रोजगार और उपभोक्ताओं के वेलफेयर पर पड़े असर को लेकर लॉन्च हुए रिपोर्ट से जुड़े इवेंट में पीयूष गोयल ने कहा, ई-कॉमर्स फर्मों की तेजी से हो रहे विस्तार को हमें उपलब्धि नहीं मानना चाहिए बल्कि ये हमारे लिए चिंता का कारण है. उन्होंने ई-कॉमर्स के चलते समाज में होने वाले संभावित सोशल डिसरप्शन को लेकर चिंता जाहिर की है. पीयूष गोयल ने सवाल करते हुए कहा, ई-कॉमर्स में तेज ग्रोथ के चलते क्या हम बड़े पैमाने पर सोशल डिसरप्शन को न्योता तो नहीं दे रहे हैं? उन्होंने कहा, ये हमारे लिए गर्व करने का विषय नहीं है क्योंकि आज से 10 वर्ष के बाद आधे से ज्यादा बाजार ई-कॉमर्स नेटवर्क का हिस्सा हो जाएगा जो हमारे लिए चिंता का विषय है.    

पीयूष गोयल ने कहा, देश में ई-कॉमर्स के रोल पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है. उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनियों के प्राइसिंग स्ट्रैटजी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, क्या प्रीडेटरी प्राइसिंग पॉलिसी देश के लिए उचित है? वाणिज्य मंत्री ने ये स्वीकार किया कि ई-कॉमर्स जरूरी है लेकिन इसके फायदे और कमियों पर विचार किए जाने की जरूरत है. 

वाणिज्य मंत्री ने कहा, ई-कॉमर्स कंपनियों का मार्केट शेयर सालाना 27 फीसदी के दर से बढ़ रहा है. इसके चलते देश भर में 10 करोड़ छोटे रिटेलर्स को संकट का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि तीन सालों में ई-कॉमर्स का मार्केट शेयर डबल हो चुका है. 2019 में 4.7 फीसदी ई-कॉमर्स का मार्केट शेयर था जो 2022 में बढ़कर 7.8 फीसदी हो चुका है. अमेजन के बिलियन डॉलर निवेश पर मनाये जाने वाले जश्न पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा, अमेजन के एक बिलियन डॉलर निवेश पर हम जश्न मना रहे हैं  लेकिन ये समझने की जरूरत है कि ये एक बिलियन डॉलर कोई बहुत बड़ी सेवा या भारतीय अर्थव्यवस्था की मदद करने के लिए नहीं आ रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Income Tax: विदेश यात्रा से पहले किन लोगों को लेना होगा इनकम टैक्स विभाग से क्लीयरेंस सर्टिफिकेट? CBDT ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget