एक्सप्लोरर

भारी मांग के चलते सोना, चांदी में उछाल, कीमतों में दिखी तेजी

नई दिल्ली: शादियों के सीजन में सोने-चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. आजकल सोने के दाम में मामूली गिरावट आ रही है लेकिन जिस दिन सोने के दाम में तेजी आती है तो ये अच्छी तेजी के तौर पर आती है. आज भी सोने-चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही है लेकिन इसके पीछे की मुख्य वजह ग्लोबल मांग ही है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही. वैश्विक बाजारों में कमजोरी आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए ज्वैलर्स की खरीदारी के समर्थन से सोना 30 रुपये की तेजी के साथ 29,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

1802201703_HC_Bullion_Prices-300

बाजार सूत्रों के अनुसार मुख्यत: शादी विवाह की मांग से सोने में चमक बरकरार है. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 1234.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 17.95 डॉलर प्रति औंस रही.

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता 30-30 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 29,880 रुपये और 29,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले 2 दिनों में इसमें 225 रुपये का सुधार हुआ था. हालांकि गिन्नी 24,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही है.

कैसे रहे आज चांदी के दाम? इंड्स्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव बढ़ने से चांदी भी 50 रुपये की तेजी के साथ 43,450 रुपये प्रति किलो के भाव बोली गई है. चांदी तैयार भी 50 रुपये चढ़ कर 43,450 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 75 रुपये कड़क हो 42,935 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई है. सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का लिवाल 73,000 बिकवाल 74,000 रुपये प्रति सैंकडा पर बंद हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम
माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget