एक्सप्लोरर

डाइजीन जेल का करते हैं यूज तो हो जाएं सतर्क, DGCA ने जारी किया अलर्ट-सेहत पर हो सकता है असर

DCGI Alert on Digene Gel: डीसीजीआई ने पॉपुलर एंटएसिड सिरप डाइजीन जेल के गोवा फैसिलिटी में बने बैच के बारे में एक अलर्ट जारी किया है. जानिए क्या चेतावनी निकाली है-

DCGI Alert: एसिडिटी, गैस की शिकायत होने पर अक्सर घरों में ये सुनने को मिलता है कि डाइजीन पी लीजिए, आराम आ जाएगा. हालांकि अब इसी जेल से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है जो आपको परेशान कर सकती है. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने मरीजों और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को सुझाव दिया है कि वो डाइजीन जेल का इस्तेमाल बंद कर दें, ऐसा अलर्ट सुरक्षा चिंताओं के कारण जारी किया गया है.

डाइजीन जेल के इस्तेमाल से जुड़ा अलर्ट

डीसीजीआई ने गोवा फैसिलिटी में बनी पॉपुलर एंटएसिड सिरप डाइजीन जेल के बारे में एक अलर्ट जारी किया है. इसके तहत हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, ग्राहकों, मरीजों, थोक डिस्ट्रीब्यूटर्स और रेगुलेटरी अथॉरिटीज को डाइजीन जेल के रिकॉल का निर्देश जारी किया है. गौरतलब है कि एंटएसिड सिरप डाइजीन जेल का प्रोडक्शन फार्मा कंपनी अबॉट इंडिया करती है.

डाइजीन के इस्तेमाल से जुड़ा नोटिस भी जारी

डीजीसीए ने अपनी वेबसाइट पर इससे जुड़ा एक पब्लिक नोटिस इश्यू जारी कर रखा है और इसके मुताबिक विवादित प्रोडक्ट (डाइजीन जेल) असुरक्षित हो सकता है और इसके इस्तेमाल से प्रतिकूल असर हो सकता है. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने डॉक्टरों और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को सुझाव दिया है कि वो अपने मरीजों को प्रिस्क्राइब करते हुए सतर्क रहें और पेशेंट्स को इस बारे में जागरुक करें कि वो डाइजीन जेल के यूज से बचें, इसका कोई भी प्रतिकूल असर या ड्रग रिएक्शन होता है तो तुरंत इस पर ध्यान दें और सूचित करें. डीजीसीए ने एक पत्र में कहा है कि अगर इस प्रोडक्ट से जुड़ा कोई भी संदिग्ध केस आता है तो हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को तुरंत इसके बारे में रिपोर्ट करना चाहिए.

डीजीसीए के नोटिस में क्या है

डीजीसीए के नोटिस में कहा गया है कि शुरुआत में कंपनी ने डाइजीन के मिंट फ्लेवर के एक बैच और ऑरेंज फ्लेवर के चार बैच को वापस लिया. अगस्त की शुरुआत में शिकायत आई थी कि इस जेल में कड़वा टेस्ट, जेल में सफेद रंग और अजीब तरह की महक आ रही है. इसके बाद एक हफ्ते के अंदर कंपनी ने अपने गोवा फैसिलिटी में निर्मित डाइजीन सिरप के सभी मिंट, ऑरेंज और मिक्स्ड फ्रूट फ्लेवर के बैच को वापस मंगा लिया यानी रिकॉल कर लिया.

अबॉट इंडिया का क्या है कहना

अबॉट इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि इस बात को ध्यान रखना जरूरी है कि कंपनी ने स्वेच्छा से गोवा प्लांट में निर्मित एंट एसिड मेडिसिन को रीकॉल किया है. इसके पीछे केवल कुछ ग्राहकों की शिकायत रही कि सिरप के टेस्ट और सुगंध में फर्क महसूस हुआ है. वही किसी पेशेंट के स्वास्थ्य से संबंधित किसी तरह की शिकायत नहीं आई है. उन्होंने ये भी कहा कि डाइजीन के अन्य रूप जैसे कि डाइजीन टैबलेट और स्टिक पैक पर इसका कोई असर नहीं हुआ है और कंपनी के अन्य प्लांट में मैन्यूफैक्चर्ड डाइजीन जेल पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. ये मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे. कंपनी का दूसरा प्रोडक्शन प्लांट बद्दी में है.

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget