एक्सप्लोरर

Drone Insurance: कार-बाइक की तरह ड्रोन का करा सकते हैं बीमा, जानिए क्यों जरूरी होता है इंश्योरेंस कवर

देश में कुछ प्राइवेट कंपनी अपने सामान को लेकर ड्रोन से डिलीवरी कर रही हैं. ऐसे में अगर कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी भरपाई कैसे होगी, इसके लिए ड्रोन बीमा कराना जरूरी है.

Drone Insurance Policy : अगर आप ड्रोन (Drone) से जुड़े व्यापार करते हैं, या ड्रोन कैमरे (Drone Camera) का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. देश में ड्रोन का इस्तेमाल काफी तेजी के साथ बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने भारतीय डाक विभाग (Indian Post Office) में ड्रोन से डिलीवरी देनी शुरू कर दी है. वहीं कुछ प्राइवेट कंपनियां अपने जरूरी सामान को लेकर डिलीवरी के लिए ड्रोन का प्रयोग तेजी से कर रही हैं. ऐसे में अगर दुर्घटना की स्थिति पैदा होती है, तो इसके होने वाले नुकसान की भरपाई कैसे होगी? जानते हैं, इसके लिए अब कार और बाइक की तरह ही ड्रोन का बीमा कराने का विकल्प मार्केट में मौजूद है. कुछ बीमा कारोबार से जुड़ी कंपनियों में ये सुविधा शुरू कर दी है. 

ड्रोन बीमा क्यों है जरूरी 

हम अपनी कार, बाइक का बीमा कराना जरूरी समझते हैं, जिससे किसी दुर्घटना में होने वाले नुकसान से आप बच सकते हैं. ड्रोन के केस में आपको ऐसा करना होगा. अब देश में ड्रोन का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है, इससे होने वाले हादसों से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं. 25 दिसंबर 2022 क्रिसमस के दिन एक ड्रोन डिलीवरी के समय दिल्ली में मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. इस दुर्घटना से ड्रोन को काफी नुकसान हुआ, साथ ही सामान को भी नुकसान हुआ. जिसे वो लेकर जा रहा था. ऐसे में इस नुकसान की जिम्मेदारी किसकी होगी? इसलिए ड्रोन का बीमा कराना जरूरी हो गया है. 

इन कामों में हो रहा इस्तेमाल 

अब सामान की डिलीवरी के लिए, शादी की वीडियो कवर करने के लिए, टीवी चेनेल, मनोरंजन, खेती, सर्वे, निरीक्षण जैसे सेक्टर्स में ड्रोन का चलन काफी बढ़ गया है. लोग अपने व्यापार में इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. ड्रोन का इस्तेमाल किसी जरूरी सामान को लाने या ले जाने के लिए करते हैं, ऐसे में ये किसी हादसे का शिकार हो जाता है, तब इसकी भरपाई कौन करेगा? 

जानें क्या है नियम 

देश में ड्रोन से जुड़े नियम-2021 के अनुसार, 250 ग्राम से बड़े सभी ड्रोन के लिए अनिवार्य रूप से थर्ड पार्टी बीमा होना आवश्यक है. वही 1988 के मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधान, ड्रोन के थर्ड पार्टी बीमा और जीवन या संपत्ति के नुकसान के मामले में लागू होता हैं. थर्ड पार्टी बीमा कवर ड्रोन उड़ाते समय संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने या लोगों के घायल होने की स्थिति में लाइबिलिटी से बचाता है.

ये कंपनी दे रही बीमा कवर

देश में ड्रोन बीमा अभी हाल ही में शुरू हुआ है. कुछ संस्थान इसके लिए कवरेज देते हैं. एचडीएफसी एर्गो (HDFC ERGO), आईसीआईसीआई लोम्बार्ड( ICICI Lombard), बजाज आलियांज (Bajaj Allianz), टाटा एआईजी (Tata AIG) और न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) ड्रोन पर बीमा कवरेज की सुविधा दे रही है.

यह भी पढ़ें- Adani Group FPO: अडानी ग्रुप लेकर आ रहा है अपना मेगा FPO, मार्केट से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने का है टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget