एक्सप्लोरर

US China Tariff War: चीन को डोनाल्ड ट्रंप का करारा जवाब, अब ड्रैगन से 50 नहीं 104 फीसदी टैरिफ वसूलेगा अमेरिका

US China Tariff War: व्हाइट हाउस ने कहा, 'जब अमेरिका पर कोई वार करता है, तो राष्ट्रपति ट्रंप और जोर से जवाब देते हैं. इसलिए आज रात से चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लागू हो जाएगा.'

US China Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ टैरिफ वॉर की नई इबारत लिख दी है. व्हाइट हाउस ने कहा है कि मंगलवार रात 12:01 बजे से चीनी आयात पर टैरिफ 104 फीसदी तक बढ़ा दिया जाएगा. यह कदम तब उठाया गया है जब चीन ने अमेरिकी सामानों पर लगाए गए 34 फीसदी जवाबी शुल्क हटाने से साफ इनकार कर दिया था.

चीन पर 104 फीसदी का टैरिफ

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि चीन से आयातित वस्तुओं पर 104 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ अब लागू हो चुका है. फॉक्स बिजनेस रिपोर्टर एडवर्ड लॉरेंस के मुताबिक, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने बताया कि 9 अप्रैल से यह टैरिफ वसूला जाएगा, क्योंकि चीन ने अभी तक अपनी रिटैलिएटरी ड्यूटीज़ (जवाबी टैरिफ) को हटाया नहीं है.

यह पूरा घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे चीन की प्रतिक्रिया का इंतज़ार कर रहे हैं, इसके बाद ही वह 100 फीसदी से ज़्यादा टैरिफ लागू करेंगे. लेकिन ट्रंप प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने साफ कर दिया कि आगामी ट्रेड बातचीत में चीन प्राथमिकता में नहीं रहेगा.

2 अप्रैल को जब ट्रंप ने पहली बार टैरिफ का ऐलान किया था, तो वैश्विक बाजारों में तेज गिरावट आई थी, जिससे मंदी का डर और ट्रेड सिस्टम में व्यवधान की आशंका बढ़ गई थी. हालांकि इसके बाद बाजारों में थोड़ी रिकवरी भी देखी गई. अमेरिकी स्टॉक्स ने जबरदस्त उछाल दिखाया, जबकि एक हफ्ते पहले ही भारी बिकवाली से ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू मिट गई थी.

चीन ने गलती की

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने मीडिया से कहा, "चीन की तरफ से जवाबी कार्रवाई करना एक गलती थी. जब अमेरिका पर कोई वार करता है, तो राष्ट्रपति ट्रंप और जोर से जवाब देते हैं. इसलिए आज रात से चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लागू हो जाएगा." उन्होंने आगे कहा, "अगर चीन बातचीत के लिए आगे आता है, तो राष्ट्रपति ट्रंप बहुत उदारता से उसका स्वागत करेंगे."

चीन नहीं हट रहा पीछे

ट्रंप पहले ही लगभग सभी आयात पर 10 फीसदी टैरिफ लागू कर चुके हैं और अब 9 अप्रैल से कुछ ट्रेडिंग पार्टनर्स पर ये टैरिफ 50 फीसदी तक पहुंच सकता है. लेकिन चीन को लेकर रुख और भी सख्त दिख रहा है. चीन ने साफ शब्दों में कहा है कि वह पीछे नहीं हटेगा और इसे "ब्लैकमेल" करार देते हुए मुकाबला करने की बात कही है. चीन के बयान में कहा गया, “हम अंत तक लड़ने को तैयार हैं.” हालांकि ट्रंप ने सोशल मीडिया पर नरमी दिखाते हुए लिखा, “चीन भी डील करना चाहता है...बहुत बुरी तरह चाहता है. लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कैसे करें. हम उनके कॉल का इंतज़ार कर रहे हैं... ये होगा.”

इस बीच ट्रंप प्रशासन आखिरी वक्त में अपने अन्य सहयोगी देशों के साथ बातचीत करने की कोशिश में लगा रहा, लेकिन चीन के साथ किसी भी समझौते की उम्मीदें अभी भी दूर की कौड़ी लग रही हैं. ट्रेड वॉर की इस नई लहर का असर पूरी दुनिया के मार्केट्स पर पड़ने वाला है. बड़ी बात ये है कि भारत जैसे बाजार भी इससे अछूते नहीं रहेंगे.

ये भी पढ़ें: अमेरिका-चीन का एक फैसला...और आसमान पर पहुंच जाएगी सोने की कीमत! रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Penalty on Builder: फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
ITR Filing: आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget