एक्सप्लोरर

सामान्य फोन से डिजिटल लेनदेन 5000% से भी ज्यादा बढ़ा

नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद फीचर फोन यानी सामान्य फोन के जरिए डिजिटल लेन-देन में 5000 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. दूसरी ओर सरकार ने सभी बैंकों को निर्देश दिए है कि डिजिटल नेटवर्क में किसी भी तरह की आसामान्य गतिविधि की तुरंत जानकारी सूचना तकनीक मंत्रालय की दे, ताकि तुरंत कार्रवाई करने में आसानी हो. नोटबंदी के बाद से सरकार की लगातार कोशिश है कि नकदी का कम से कम इस्तेमाल हो और डिजिटल माध्यमो से लोग ज्यादा लेन-देन करें. इस सिलसिले में डिजिटल लेन-देन पर डिस्काउंट भी शुरु किए गए. अब इनके नतीजे भी दिखने लगे हैं. सूचना तकनीक मंत्रालय के ताजा आंकड़े बताते हैं कि 8 नवम्बर को जहां क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए प्वाइंट ऑफ सेल्स मशीन यानी पॉस मशीन पर औसतन हर दिन 1221 करोड़ रुपये का लेन-देन होता था, वो 26 मार्च को बढकर 1751 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यानी 43 फीसदी का इजाफा.

इसी तरह ई वॉलेट पर औसत लेन-देन 88 करोड रुपये था जो अब 293 करोड़ रुपये पर आ गया, यानी 233 फीसदी की बढ़ोतरी रुपे कार्ड पर औसत लेन देन 621 फीसदी बढ़कर 39 करोड़ रुपये से 282 करोड़ रुपये पर पहुंचा. लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाले आंकड़े यूएसएसडी तकनीक से लेन-देन का है जो 1 लाख रुपये से 67 लाख रुपये पर पहुंच गया. यानी 5014 फीसदी की बढ़ोतरी.

ध्यान देने की बात ये है कि यूएसएसडी तकनीक का इस्तेमाल साधारण यानी फीचर फोन पर होता है. साथ ही इस तरह की तकनीक के जरिए बगैर स्मार्ट फोन के आप डिजिटल लेन-देन कर सकते हैं. फिलहाल, डिजिटल माध्यमों से लेन-देन के मामले में सबसे बड़ी परेशानी सुरक्षा को लेकर है. बीते दिनों 32 लाख से ज्यादा डेबिट कार्ड के आंकड़ों में सेंधमारी की आशंका जतायी गयी तो नोटबंदी के बाद डिजिटल माध्यमों से लेन-देन में गड़बड़ियों की कई शिकायतें आयी है. इस के बाद सरकार ने सभी बैंकों को खास निर्देश जारी किए हैं.

सूचना तकनीक मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार ने सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की आसामान्य गतिविधि की जानकारी तुरंत एमरजेंसी रिस्पांस टीम को दी जाए. इस बीच, सरकार ने डिजिटल व्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा दुकानदारों को लाने की नयी मुहिम शुरु की है. व्यापारी संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के साथ मिलकर 1000 छोटे-बड़े शहरों में 1 करोड़ से ज्यादा व्यापारियों को डिजिटल माध्यम में लेन-देन की ट्रेनिंग दी जाएगी. दूसरी ओर सरकार की विशेष मुहिम के तहत 1 करोड़ से ज्यादा व्यापारियों को पहले ही दक्ष बनाया जा चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?

वीडियोज

SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget