एक्सप्लोरर

Digi Yatra App: अब इन एयरपोर्ट पर भी डिजी यात्रा ऐप से कर सकते हैं चेक इन, जानें खुद को रजिस्टर करने का प्रोसेस

Digi Yatra App: मार्च 2023 से देश के कई एयरपोर्ट में आप डिजी यात्रा ऐप के जरिए चेक इन कर पाएंगे. आइए जानते हैं इस ऐप में खुद को रजिस्टर करने के तरीके के बारे में.

Digi Yatra App Enrollment: अक्सर फ्लाइट से ट्रैवल (Flight Travelling) करने वाले यात्रियों को शिकायत रहती है कि चेक-इन/बोर्डिंग में बहुत ज्यादा समय लगता है. ऐसे में DGCA ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए डिजी यात्रा ऐप (DigiYatra App) की सुविधा शुरू की है. इसके जरिए आप आसानी से एयरपोर्ट पर बिना लंबी लाइन में लगे चेक इन कर सकते हैं. इस ऐप की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई है. इस ऐप की आधिकारिक शुरुआत 1 दिसंबर, 2022 से हुई है. पहले चरण में इस ऐप को दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी एयरपोर्ट पर चालू किया गया था. इस मामले पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक बयान देते हुए बताया है कि जल्द ही इस ऐप का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा.

मार्च में इन एयरपोर्ट्स पर DigiYatra App को कर पाएंगे यूज

डिजी यात्रा ऐप को अगले चरण में मार्च 2023 से शुरू किया जाएगा. अगले चरण में यात्री पुणे, विजयवाड़ा, हैदराबाद और कोलकाता के एयरपोर्ट पर इस ऐप को यूज कर पाएंगे. डिजी यात्रा ऐप के जरिए यात्री बिना किसी फिजिकल बोर्डिंग पास के कॉन्टैक्ट लेस और पेपरलेस बायोमेट्रिक तकनीक से अपनी फ्लाइट में चेक इन कर सकते हैं. इसे यात्रियों के बोर्डिंग को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है.

Digi Yatra App में खुद को इस तरह करें रजिस्टर-

  • इस ऐप को आप अपने एंड्रॉयड या एप्पल आईफोन में डाउनलोड कर सकते हैं.
  • ऐप डाउनलोड करने के बाद अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करें.
  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा जिसे यहां दर्ज करें.
  • ऐप पर अपना एड्रेस प्रूफ जमा करने के लिए डिजिलॉकर से आधार को जमा करें.
  • इसके बाद आपको सेल्फी लेकर इसे ऐप में जमा करना होगा.
  • इसके बाद अपने यात्री डिटेल्स डालकर अपने बोर्डिंग पास को अपडेट कर दें.
  • आखिर में Digi Yatra ID इस एयरपोर्ट के साथ शेयर कर दें.

किस तरह DigiYatra App को करें यूज

  1. इसके लिए अपने डिजी यात्रा ऐप को ओपन करें.
  2. इस ऐप के जरिए अपने डिजी यात्रा ई-गेट पर अपना बोर्डिंग पास को स्कैन करें.
  3. कैमरे की तरफ देखकर अपने चेहरा दिखाएं.
  4. इसके बाद वेरिफिकेशन के बाद ई-गेट खुल जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Indian Railway: यात्रियों के लिए अच्छी खबर! अब ट्रेन में मिलेगा कंफर्म टिकट, रेल मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget