एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Prices: चार दिन में 70 पैसे बढ़े डीजल के दाम, पेट्रोल भी हो सकता है महंगा

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दाम करीब तीन साल के उच्चस्तर पर हैं. इसकी वजह यह है कि वैश्विक स्तर पर उत्पादन प्रभावित होने से ऊर्जा कंपनियों को अपने भंडार से अधिक कच्चा तेल निकालना पड़ रहा है.

Petrol Diesel Prices: डीजल के दाम में सोमवार को 25 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि की गयी. पिछले सप्ताह के बाद से तीसरी बार डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. आगामी दिनों में डीजल, पेट्रोल दोनों के दाम और बढ़ सकते हैं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत तीन साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 89.32 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 96.94 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.

हालांकि, पेट्रोल की कीमत नहीं बदली है. दिल्ली में इसकी कीमत 101.19 रुपये और मुंबई में 107.26 रुपये प्रति लीटर है. डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन वृद्धि की गयी और 24 सितंबर के बाद से यह तीसरी वृद्धि है. उस समय सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने तीन हफ्ते बाद कीमतों में वृद्धि का सिलसिला फिर शुरू किया था.

उसके बाद से कुल मिलाकर, डीजल कीमतों में 70 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जबकि 18 जुलाई से पांच सितंबर के बीच कीमतों में कुल 1.25 रुपये प्रति लीटर की कमी हुई थी. उससे पहले आखिरी बार 15 जुलाई को डीजल के दाम बढ़े थे. वहीं, दूसरी ओर पेट्रोलियम कंपनियों ने अभी पेट्रोल मूल्यवृद्धि को रोका हुआ है. आखिरी बार 17 जुलाई को पेट्रोल के दाम बढ़े थे.

उद्योग सूत्रों का कहना है कि आगामी दिनों में डीजल के साथ पेट्रोल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं. 24 सितंबर से ब्रेंट वायदा का दाम 78 डॉलर प्रति बैरल से अधिक चल रहा है. कच्चे तेल के दाम करीब तीन साल के उच्च स्तर पर हैं. इसकी वजह यह है कि वैश्विक स्तर पर उत्पादन प्रभावित होने से ऊर्जा कंपनियों को अपने भंडार से अधिक कच्चा तेल निकालना पड़ रहा है.

एक सूत्र ने कहा, ‘‘महामारी अंकुशों में ढील तथा टीकाकरण तेज होने के बाद कच्चे तेल की वैश्विक मांग लगातार बढ़ रही है. जहां तक आपूर्ति की बात है, तो ओपेक प्लस गठजोड़ उत्पादन अंकुशों को हटाने में जल्दबाजी नहीं दिखा रहा है. इससे बाजार में आपूर्ति की स्थिति दुरुस्त नहीं है.’’

सरकार के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) ने 24 सितंबर को दैनिक मूल्य बदलाव फिर से शुरू कर दिया जिसके साथ ही पांच सितंबर से मूल्यवृद्धि पर लगी रोक समाप्त हो गयी.

ये भी पढ़ें:

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के रेट्स में नहीं हुई बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर में क्या है दाम

पेट्रोल कीमतें कम नहीं हो रहीं, क्योंकि राज्य इसे GST के दायरे में नहीं लाना चाहते- पेट्रोलियम मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर
गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर
वेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 939 अंक चढ़ा सेंसेक्स, उछले ये शेयर
वेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 939 अंक चढ़ा सेंसेक्स, उछले ये शेयर
हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल
हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल
आई ऐसी खबर कि पकड़ लेंगे अपना सिर, महंगाई के नए डेटा ने बढ़ाई टेंशन; क्या बिगड़ जाएगा किचन का बजट?
आई ऐसी खबर कि पकड़ लेंगे अपना सिर, महंगाई के नए डेटा ने बढ़ाई टेंशन; क्या बिगड़ जाएगा किचन का बजट?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget