एक्सप्लोरर

Dhoni Endorsements: जैविक सब्जी के बाद अब टायर बेचेंगे कैप्टन कूल, जानिए किस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बने धोनी

MS Dhoni brand endorsement fees: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान धोनी की मोटरसाइकिल सवारी की वह धूम मचती थी. राइडिंग के शौकीन धोनी अब टायर बेचने का काम करेंगे.जानिए क्या है माजरा.

Mahendra Singh Dhoni News: अपने कैप्टन कूल. ठीक समझा आपने. वही. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान. अजब-गजब का शौक है उन्हें. एक से मन भरा नहीं कि दूसरे के प्य़ार में पड़कर प्रशंसकों को भी दीवाना बना देते हैं. पहले भी हेलिकॉप्टर शॉर्ट मारने से फुर्सत मिलते ही पकड़ लेते थे अपने गृहनगर रांची का रास्ता. फिर रांची की सड़कों पर धोनी की मोटरसाइकिल सवारी की वह धूम मचती थी कि दुनिया की नजरें खींच जाती थी.

उत्पाद को ब्रांड बना देने में धोनी को महारथ

अंतर्राष्ट्रूीय क्रिकेट से फुर्सत पाने के बाद धोनी सब्जियां बेचने लगे. रांची के उनके फॉर्म हाऊस में उगाई गई जैविक सब्जियों की विदेश में मांग होने लगी. इस निर्यात से कैप्टन कूल ने खूब कमाई भी की. अब वे जल्दी ही टायर बेचते नजर आएंगे. सब्जी बेचने और टायर बेचने में अंतर सिर्फ इतना है कि सब्जियां उनकी खुद की ब्रांड थी और टायर बेचने का काम वे किसी कंपनी के ब्रांड एंबेस़डर के नाते करेंगे. वैसे भी उत्पादों को ब्रांड बना देने में धोनी को महारथ हासिल है.

यूरोग्रिप कंपनी ने किया है एलान

यूरोग्रिप कंपनी ने धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है. इसके मुताबिक धोनी यूरोग्रिप कंपनी और उसके सभी उत्पादों का प्रचार करेंगे. यूरोग्रिप, टीवीएस यूरोग्रिप और टीवीएस टायर्स की निर्माता कंपनी टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड की शुरूआत 1982 में हुई थी. यह कंपनी टीवीएस मोबिलिटी के मेन सिगमेंट के रूप में काम करती है. धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष पी माधवन ने गुरुवार की शाम को की. उन्होंने धोनी के व्यक्तित्व को यूरोग्रिप टायर की विश्वसनीयता के मूल्यों से मेल खाने वाला बताया. धोनी ने भी कहा कि यूरोग्रिप टायर उनके दिलों के करीब है. इससे जुड़ना वाकई रोमांचक है. उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल और राइडिंग के लिए उनका प्यार क्रिकेट के सफर से बहुत पहले शुरू हुआ था. वे जानते हैं कि सुरक्षित और मजेदार राइडिंग के लिए सही टायर का चुनना बहुत जरूरी है.  

ये भी पढ़ें

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक को एक और झटका, फिर देना है सीसीपीए के नोटिस का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget