एक्सप्लोरर

Dharmaj Crop IPO: इस एग्रोकेमिकल कंपनी ने की धमाकेदार कमाई, कल IPO में हो सकती है शानदार लिस्टिंग, पढ़िए पूरी डिटेल

Dharmaj Crop Guard के शेयरों की 8 दिसंबर 2022 को लिस्टिंग हो सकती है. इस कंपनी के IPO पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

Dharmaj Crop Guard IPO: देश के आईपीओ बाजार (IPO Market) में कुछ महीनों से कई कंपनियों की लिस्टिंग हुई है. इनमें कुछ ने निवेशकों को शानदार कमाई करके दी है. अहमदाबाद की एग्रोकेमिकल कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड (Dharmaj Crop Guard) के शेयरों की 8 दिसंबर 2022 को शानदार लिस्टिंग हो सकती है. ग्रे मार्केट में धर्मज क्रॉप गार्ड (Dharmaj Crop Guard) के शेयर का ग्रे मार्केट में क्रेज बना हुआ है. 

आईपीओ की कीमत 251 करोड़ 

धर्मज क्रॉप गार्ड ने 251 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 216-237 रुपये प्रति शेयर का मूल्य बैंड तय किया है. इस इश्यू में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है. 35 फीसदी हिस्सा रिटेल बिडर्स के लिए और 15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल प्लेयर्स के लिए रिजर्व है. इसमें लॉट साइज 60 इक्विटी शेयरों का है. 

ये रहेगा शेयर का भाव 

सूत्रों के अनुसार, धर्मज क्रॉप गार्ड का आईपीओ 28 से 30 नवंबर के बीच खुला था. इसके बाद ग्रे मार्केट प्रीमियम में तेजी देखने को मिल रही है. ग्रे मार्केट में शेयर का भाव 55 रुपये से 65 रुपये के प्रीमियम पर दिख रहा है. गुरुवार यानी 8 दिसंबर 2022 को इसकी शेयर बाजार में लिस्टिंग हो सकती है. 

शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये 

प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से कम से कम 14220 रुपये लगाने होंगे. शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये है. कंपनी की ओर से 216 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इसके साथ ही प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 14.83 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे.

क्या काम करती है कंपनी

कंपनी 25 देशों को कीटनाशक, फंगीसाइड्स, हर्बीसाइड्स, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर, माइक्रो फर्टिलाइजर्स और एंटीबायोटिक जैसे कई एग्रो केमिकल फॉर्मूलेशन निर्यात करती है. फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में कंपनी का प्रॉफिट 37 फीसदी बढ़कर 28.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

इसका रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 394.2 करोड़ रुपये रहा. इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 220.9 करोड़ रुपये और प्रॉफिट 18.4 करोड़ रुपये रहा है. निवेशकों को जीएमपी के बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें- UPI Payment: यूपीआई करते समय गलत खाते में पैसा ट्रांसफर होने पर क्या करना चाहिए! ऐसे मिल सकता है रिफंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल
दिल्ली में आज क्या-क्या बंद है? शराब की दुकान से बैंक तक, घर से निकलने से पहले देखें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज क्या-क्या बंद है? शराब की दुकान से बैंक तक, घर से निकलने से पहले देखें ताजा अपडेट
आज LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए देने पड़ेंगे कितने पैसे? अभी चेक कर लें रेट
आज LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए देने पड़ेंगे कितने पैसे? अभी चेक कर लें रेट
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget