एक्सप्लोरर

Cheap Flight Ticket: अब सस्ते मिलेंगे फ्लाइट टिकट, डीजीसीए की नई गाइडलाइन आईं 

DGCA Guidelines: डीजीसीए ने सभी एयरलाइन्स को निर्देश दिए हैं कि वह पैसेंजर्स को सुविधाओं का शुल्क स्पष्ट रूप से बताएं. यात्री सिर्फ उन्हीं सेवाओं का भुगतान करेंगे, जिनका वह इस्तेमाल करना चाहते हैं.

DGCA Guidelines: सिविल एविएशन सेक्टर के रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) ने एयरलाइन्स के लिए नई गाइडलाइन निकाली हैं. इन नए नियमों के चलते फ्लाइट टिकट जल्द सस्ते हो सकते हैं. डीजीसीए को जानकारी मिली थी कि कई बार पैसेंजर उन सेवाओं का भी भुगतान कर रहे हैं, जिनका वह इस्तेमाल ही नहीं करते हैं. इन सेवाओं की कई पैसेंजर को जरूरत भी नहीं पड़ती है. इसलिए डीजीसीए ने नियमों में बदलाव किए हैं. अब पैसेंजर को सिर्फ उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करना होगा, जिनका वह इस्तेमाल करना चाहते हैं. 

यात्रियों को सेवाएं चुनने की मिलेगी आजादी 

डीजीसीए ने 23 अप्रैल को जारी सर्कुलर में सभी एयरलाइन्स को निर्देश दिए हैं कि वह यात्रियों को सेवाएं चुनने (Opt-out or Opt-in) की आजादी दें. इससे फ्लाइट टिकट के बेस फेयर में कमी आएगी और किराया सस्ता हो सकेगा. साथ ही यात्री तय कर सकेंगे कि उन्हें कौन सी सुविधा चाहिए और कौन सी नहीं. दरअसल, यात्री किराए में एयरलाइन्स कई सेवाओं का शुल्क जोड़ लेती हैं. ऐसे में बेस फेयर और अंतिम शुल्क में बड़ा अंतर आ जाता है. डीजीसीए को इस संबंध में कई फीडबैक मिले थे. इन पर गौर करने के बाद सर्विसेज को चुनने की आजादी कस्टमर को दी गई है ताकि वह सिर्फ उन्हीं चीजों का पैसा चुकाएं, जो उसे चाहिए हैं. 

पैसेंजर्स पर लगने वाला चार्ज स्पष्ट बताना होगा

डीजीसीए सर्कुलर के अनुसार, अब एयरलाइन्स को सीट चुनने, स्नैक्स/ड्रिंक्स चार्ज (पानी निःशुल्क रहेगा), चेक इन बैगेज चार्ज, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट चार्ज, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट चार्ज, कीमती सामान की फीस को अनबंडल करना होगा. एयरलाइन फ्री बैगेज अलाउंस दे सकेंगी. सामान के साथ आने वाले पैसेंजर्स पर लगने वाला चार्ज स्पष्ट बताना होगा. साथ ही यह फीस टिकट पर भी प्रिंट करनी पड़ेगी. अनबंडल की गई सर्विसेज की भी स्पष्ट जानकारी देनी पड़ेगी.

सभी सर्विस के चार्ज फिक्स होंगे

सर्कुलर में कहा गया है कि पैसेंजर को सारी जानकारी स्पष्ट रूप से देनी होगी ताकि वह अपने हिसाब से सुविधाओं का चुनाव कर सकें. किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं बननी चाहिए ताकि गलती से भी पैसेंजर को अतिरिक्त शुल्क न देना पड़े. उन्हें पता होना चाहिए कि किस सुविधा का उन्हें कितना भुगतान करना पड़ेगा. इन सभी सर्विस के चार्ज फिक्स होंगे.

ये भी पढ़ें

Air Taxi: जल्द देश में ही बनेंगी एयर टैक्सी, जानिए क्या है भारतीय स्टार्टअप का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget