एक्सप्लोरर

Inflation: महंगा हो जाएगा नहाना और कपड़े धुलना, इस कारण बढ़ सकते हैं साबून-शैम्पू-सर्फ के दाम

Detergent Prices: साबून, शैम्पू व डिटर्जेंट जैसे उत्पादों में इस्तेमाल होने वाली एक प्रमुख कच्ची सामग्री पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव है. ऐसे में इन उत्पादों के दाम बढ़ सकते हैं...

खुदरा महंगाई (Retail Inflation) की दरों में भले ही थोड़ी नरमी दिखने लगी हो, लेकिन आम लोगों को महंगाई की मार से फिलहाल राहत मिलने के संकेत नहीं दिख रहे हैं. एक तरफ रोजाना इस्तेमाल होने वाले दूध व दूध से बने उत्पादों के दाम लगातार बढ़े हैं, तो दूसरी तरफ अब नहाने से लेकर कपड़ा धोने तक के लिए लोगों को ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. हो सकता है कि आने वाले दिनों में साबून, शैम्पू से लेकर डिटर्जेंट तक के दाम बढ़ जाएं.

इस सामग्री पर शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

अंग्रेजी अखबार ईटी की एक खबर के अनुसार, साबून, शैम्पू व डिटर्जेंट जैसे उत्पादों में इस्तेमाल होने वाली एक प्रमुख कच्ची सामग्री पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव है. वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले डाइरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने करीब दो महीने पहले सुझाव दिया था कि इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड से आने वाले सेचुरेटेड फैटी अलकोहल पर टैक्स बढ़ाए जाने चाहिए. उसने इस सामग्री पर एंटी डंपिंग ड्यूटी की दरें बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त काउंटरवेलिंग ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव दिया है.

बड़े पैमाने पर होता है इस्तेमाल

अगर सरकार डाइरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज के प्रस्तावों को मान लेती है तो आने वाले दिनों में सेचुरेटेड फैटी अलकोहल का आयात महंगा हो जाएगा, क्योंकि इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड से सेचुरेटेड फैटी अलकोहल खरीदने पर ज्यादा शुल्क लगेगा. इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड सेचुरेटेड फैटी अलकोहल के प्रमुख स्रोत देश हैं. वहीं सेचुरेटेड फैटी अलकोहल का इस्तेमाल साबून, शैम्पू और डिटर्जेंट बनाने में बड़े पैमाने पर होता है. जब यह रॉ मटीरियल महंगा होगा तो स्वाभाविक है कि कंपनियां बढ़ी लागत का बोझ ग्राहकों के ऊपर भी डालेगी.

इतने लोगों को मिल रहा है काम

आपको बता दें कि इंडियन सर्फेक्टेंट इंडस्ट्री यानी साबून, शैम्पू व डिटर्जेंट उद्योग का अनुमानित आकार करीब 2.5 बिलियन डॉलर का है. इस इंडस्ट्री में सीधे तौर पर 9 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है. इंडस्ट्री पर होने वाला कोई भी नकारात्मक असर इन हजारों लोगों की आजीविका को भी प्रभावित कर सकता है.

इंडस्ट्री बॉडी को सता रही ये चिंता

ईटी की खबर के अनुसार, साबून, शैम्पू व डिटर्जेंट उद्योग के संगठन इंडियन सर्फेक्टेंट ग्रुप ने डाइरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज के प्रस्तावों पर चिंता जाहिर की है. इसे लेकर आईएसजी ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर सेचुरेटेड फैटी अलकोहल पर शुल्क बढ़ाने के प्रस्तावों को अमल में नहीं लाने का अनुरोध किया है. उसे चिंता है कि ऐसा करने से इंडस्ट्री की कंपनियों की मुनाफा कमाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और ऐसे में उन्हें अपना परिचालन समेटना पड़ सकता है.

कंपनियां नहीं उठा सकेंगी बोझ

इंडियन सर्फेक्टेंट ग्रुप ने दावा किया है कि अभी तक साबून, शैम्पू व डिटर्जेंट बनाने वाली कंपनियां बढ़ी लागत का बोझ खुद उठा रही हैं. हालांकि अगर ऐसे मौके पर प्रमुख कच्ची सामग्रियों को लेकर शुल्क बढ़ता है तो वे बोझ नहीं उठा पाएंगी, और अंतत: इसका परिणाम उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी के रूप में होगी.

ये भी पढ़ें: जन-धन योजना का स्याह सच, बस इतने इंश्योरेंस के दावों का हो रहा सेलटमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Daily Savings: सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget