एक्सप्लोरर

Demat Accounts: मई में डीमैट खातों की ओपनिंग संख्या ने फिर बनाया रिकॉर्ड, आंकड़ा जानकर खुश होंगे

Demat Accounts Opening: साल 2023 में सबसे अधिक डीमैट खाते मई में खोले गए हैं और ये शानदार आंकड़ा भारतीय बाजारों के लिए निवेशकों के अच्छे सेंटीमेंट को दिखाता है.

Demat Accounts Opening: देश में शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने वालों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हो रहा है और ये इस बात से पता लग रहा है कि डीमैट अकाउंट की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. साल 2023 में मई में सबसे अधिक डीमैट खाते खोले गए हैं और इसका आंकड़ा 2.1 मिलियन यानी 20 लाख 10 हजार डीमैट खातों पर आ गया है जो कि शेयर बाजार के लिए अच्छा संकेत है. 

मई 2023 देश में 20 लाख 10 हजार डीमैट खातों के साथ इस साल का अभी तक का सबसे ज्यादा डीमैट खातों वाला महीना बन गया है. ये आंकड़ा पूरे तीन महीनों बाद आया है और इसके जरिए उम्मीद बनी है कि इस पूरे साल में डीमैट अकाउंट्स की संख्या अच्छी खासी रहेगी.

डीमैट खातों के और आंकड़े जानें

मई में डीमैट खाते 118.16 मिलियन पर आ गए हैं और ये इसके पिछले महीने की तुलना में 1.8 फीसदी बढ़त को दिखाता है. वहीं अगर इसकी तुलना इसके पिछले साल के समान महीने से की जाए तो ये 25 फीसदी की शानदार ग्रोथ को दिखा रहा है. हालांकि अप्रैल 2023 में देश में डीमैट खातों के खुलने की दर में कमी देखी गई थी और ये इस लिहाज से सुस्त महीना साबित हुआ था. ये दिसंबर 2020 के बाद से सबसे कम डीमैट खाते खुलने वाला महीना रहा. एनएसडीएल, सीडीएसएल के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2023 में देश में केवल 16 लाख डीमैट खाते ही खुल पाए थे.

क्यों बढ़ रही है देश में डीमैट खातों की संख्या

वित्तीय जानकारों का कहना है कि देश में डीमैट खातों की संख्या में इजाफे के पीछे कारण है कि भारतीय शेयर बाजार में रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है. पिछले दो महीनों में शेयर बाजार में मिले अच्छे रिटर्न के आधार पर निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है और ज्यादा से ज्यादा रिटेल पार्टिसिपेशन का इसमें हिस्सा देखकर और भी इंवेस्टर प्रेरित हो रहे हैं. ऐतिहासिक आंकड़ा भी इस बात को दिखाता है कि आईपीओ बाजार और सेंकेंडरी मार्केट में जैसा प्रदर्शन रहता है उसका सीधा संबंध डीमैट खातों की ओपनिंग से भी होता है.

बाजार के आंकड़े देखें

घरेलू शेयर बाजार का प्रदर्शन देखें तो भारतीय बाजार ने अप्रैल 2023 में ग्लोबल बाजार को 4 फीसदी से आउटपरफॉर्म किया है यानी ग्लोबल मार्केट्स से 4 फीसदी का ज्यादा रिटर्न दिया है. वहीं मई 2023 में ये रिटर्न 3 फीसदी ज्यादा रहा है. एनालिस्ट्स का मानना है कि भारत के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ब्याज दरों पर स्थिर रुख रहने के कारण शेयर बाजारों में तेजी जारी रहेगी और इसका स्टॉक मार्केट पर अच्छा असर देखा जाएगा. इसी अनुमान के आधार पर ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए निवेशक डीमैट खातों को खुलवा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Vegetable Price Rise: बेमौसम बारिश की मार से आसमान पर पहुंचे टमाटर और अदरक के दाम, दोगुनी हुई कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपके पास है यह शेयर जिस पर विजय केडिया ने लगाया बड़ा दांव? खरीद डाले पूरे 83930 शेयर
क्या आपके पास है यह शेयर जिस पर विजय केडिया ने लगाया बड़ा दांव? खरीद डाले पूरे 83930 शेयर
LPG Rate Today: अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच कहीं आज बढ़ तो नहीं गया सिलेंडर का रेट? फटाफट चेक करें कीमत
अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच कहीं आज बढ़ तो नहीं गया सिलेंडर का रेट? फटाफट चेक करें कीमत
Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले जान लें 15 जुलाई के नए रेट, आपके शहर में आज कितने का है पेट्रोल- डीजल?
Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले जान लें 15 जुलाई के नए रेट, आपके शहर में आज कितने का है पेट्रोल- डीजल?
Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget