एक्सप्लोरर

Demat Account: जानें कितनी तरह के होते हैं डीमैट अकाउंट, शेयर बाजार में करनी है एंट्री तो खुलवाना होगा खाता

Demat Account Opening: भारतीय शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो सबसे पहले डीमैट खाता खुलवाना होगा. लिहाजा यहां पर आपको डीमैट खातों के टाइप के बारे में जानकारी दी जा रही है.

Demat Account: घरेलू शेयर बाजार में इस साल काफी अच्छी तेजी दर्ज की गई है, हाल फिलहाल की बात करें तो शेयर बाजार में बीते हफ्ते भारी गिरावट आई लेकिन आज स्टॉक मार्केट में जोरदार बढ़त देखी जा रही है. साल 2021 की तेजी ने ऐसे निवेशकों का ध्यान भी शेयर बाजार की तरफ खींचा है जो शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट करने से ये कहकर बचते हैं कि 'शेयर बाजार में पैसा लगाना अपने बस की बात नहीं'... इसीलिए हम आपको ये बता रहे हैं कि स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना इतना भी मुश्किल नहीं है और थोड़ी रिसर्च और एक्सपर्ट्स की राय लेकर आप इसमें निवेश के लिए एंट्री कर सकते हैं. शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए आपको डीमैट खाते की जरूरत पड़ेगी. यहां हम आपको डीमैट खाते के बारे में अहम जानकारी दे रहे हैं

डीमैट खातों को देखे तो ये 3 तरह के होते हैं और इन्हें इंवेस्टर्स की प्रोफाइल के हिसाब से तैयार किया जाता हैं. डीमैट खातों का मैनेजमेंट आपकी ब्रोकिंग फर्म ही करेगी. इन तीन तरह के डीमैट खातों का नाम जानें-

रेगुलर डीमैट खाता
रिपाट्राइबल डीमैट अकाउंट
नॉन-रिपाट्राइबल डीमैट अकाउंट

रेगुलर डीमैट खाता
अगर आप स्टॉक मार्केट में नई एंट्री करते हैं तो आपका रेगुलर डीमैट खाता बनाया जाता है जिसमें कोई भी इंडियन इंवेस्टर या ट्रेडर देश में ही रहकर शेयरों की खरीद-फरोख्त कर सकता है. आप ये रजिस्टर्ड ब्रोकर या ब्रोकिंग फर्म के पास खुलवा सकते हैं और किसी भी डिपॉजिट्री (NSDL/CDSL) में खुलवा सकते हैं.

रिपाट्राइबल डीमैट अकाउंट
एनआरआई (NRI) के लिए रिपाट्राइबल डीमैट अकाउंट (Repatriable Demat account) होता है. इसके जरिए वो इंडियन स्टॉक मार्केट में निवेश कर सकते हैं और पैसा भी विदेश ट्रांसफर कर सकते हैं. हालांकि फंड ट्रांसफर करने के लिए उनके पास NRE अकाउंट होना चाहिए. इस अकाउंट में ज्वॉइंट होल्डर के साथ भी फंड ट्रांसफर कर सकते हैं, बशर्ते वो ज्वाइंट होल्डर भारतीय सिटीजन हो.  रिपाट्राइबल डीमैट खाता खुलवाने के प्रोसेस में एनआरआई को पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट की कॉपी, अपना PAN कार्ड, विदेश में जहां रह रहे हैं वहां का एड्रेस और वीजा के डॉक्यूमेंट लगेंगे. इसके अलावा FEMA डिक्लियरेशन और एनआरई या एनआरओ खाते का कैंसिल्ड चेक भी देना पड़ेगा.

नॉन-रिपाट्राइबल डीमैट अकाउंट
ये नॉन-रिपाट्राइबल डीमैट अकाउंट (Non-Repatriable Demat account) भी नॉन रेजीडेंट इंडियंस यानी एनआरआई के लिए होता है लेकिन इस अकाउंट के जरिए आप विदेश में पैसा ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं. जिनकी इनकम भारत और विदेश दोनों में होती है ये अकाउंट उनके लिए होता है. 

यह भी पढ़ें: 

1 December 2021: झटका! माचिस की डिब्बी से लेकर गैस सिलेंडर और टीवी देखना हो गया महंगा, जानें किस-किस के दाम बढ़े?

Bank Holidays December 2021: दिसंबर महीने में 16 दिन बैंकों में नहीं होगा काम, चेक करें आपके शहर में किस-किस दिन बंद हैं बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget