एक्सप्लोरर

Delhivery Share Update: जानिए क्यों Delhivery के शेयर को लेकर ब्रोकरेज हाउस हैं बुलिश?

Delhivery Share Price News: Credit Suisse की रिपोर्ट के बाद गुरुवार का Delhivery के शेयर 15 फीसदी की उछाल के साथ बढ़कर 617 रुपये पर जा पहुंचा.

Delhivery Share Price: लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की कंपनी डेल्हीवेरी (Delhivery) का शेयर निवेशकों को अपने मौजूदा लेवल से 18 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है. दरअसल विदेशी ब्रोकरेज कंपनी क्रेडिट सूइस इंडिया सिक्योरिटिज (Credit Suisse India Securities) ने डेल्हीवेरी के आउटलुक को बढ़ाकर आउटपरफार्म कैटगरी में डाल दिया है.  Credit Suisse ने 675 रुपये के लक्ष्य के साथ Delhivery कंपनी के शेयर को खरीदने की सलाह दी है.  

15 फीसदी का आया उछाल 
Credit Suisse की रिपोर्ट के बाद गुरुवार को Delhivery के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. पिछले ट्रेडिंग सत्र में शेयर 535 रुपये पर क्लोज हुआ था जो गुरुवार को 15 फीसदी की उछाल के साथ बढ़कर 617 रुपये पर जा पहुंचा. हालांकि ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली शेयर 6.50 फीसदी की तेजी के साथ 570 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैपिटलाईजेशन बढ़कर 41,329 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है.  

आईपीओ प्राइस से 17 फीसदी का रिटर्न
24 मई 2022 को स्टॉक एक्सचेंज पर पहली बार Delhivery की लिस्टिंग हुई थी.  कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 1.23 पर्सेंट प्रीमियम के साथ 493 रुपए पर हुई है. वहीं NSE पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 1.68% प्रीमियम यानी इश्यू प्राइस से 8.20 रुपए ऊपर 495.20 रुपए पर हुई थी. 4000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए Delhivery ने 462 से 487 रुपये शेयर का प्राइस बैंड तय किया था. यानि आईपीओ प्राइस के लेवल से निवेशकों को Delhivery का शेयर 17 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. कंपनी का इश्यू 11 मई को से 13 मई तक आवेदन के लिए खुला था और Delhivery का IPO 1.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था. 

भविष्य है उज्जवल 
Credit Suisse के मुताबिक ई-कॉमर्स बिजनेस के ग्रोथ, एक्सप्रेस पार्सल के कंसॉलिडेशन की वजह से Delhivery को आने वाले दिनों में जबरदस्त फायदा मिल सकता है. ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक चीन का ई-कॉमर्स पार्सल वॉल्यूम भारत के मुकाबले 40 गुना बड़ा है. यानि भारत में अपावर संभावनाएं नजर आती है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

Fact Check: क्या मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए बहाल करने जा रही है पुरानी पेंशन स्कीम, जानें इस खबर की सच्चाई?

PAN-Aadhar Linking: 30 जून, 2022 से पहले जरुर कर लें PAN के साथ Aadhar को लिंक, वर्ना देना होगा दोगुनी पेनल्टी, जानें कैसे कर सकते हैं लिंक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े

वीडियोज

Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget