एक्सप्लोरर

DCX Systems IPO: अगले हफ्ते खुलेगा डीसीएक्स सिस्टम्स का आईपीओ, ग्रे मार्केट में शानदार प्रीमियम पर शेयर

DCX Systems IPO: डीसीएक्स सिस्टम्स का आईपीओ अगले हफ्ते 31 अक्टूबर को खुलने वाला है और इसके शेयरों को ग्रे मार्केट में शानदार प्रीमियम मिल रहा है जिससे कंपनी के लिए अच्छे संकेत बन रहे हैं.

DCX Systems IPO: एक और कंपनी निवेशकों के लिए शेयर बाजार में आईपीओ (Initial Public Offering) लाने जा रही है. बंगलुरू बेस्ड डीसीएक्स सिस्टम्स का आईपीओ (DCX Systems IPO) अगले हफ्ते खुलने जा रहा है. कंपनी का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुलेगा. निवेशक 2 नवंबर तक आईपीओ में निवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे. 

क्या है कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड
DCX Systems कंपनी ने आईपीओ के लिए 197 से 207 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी इस आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल लोन रीपेमेंट और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करने वाली है. सब्सिडियरी रैनियल एडवांस सिस्टम्स में निवेश, कैपिटल एक्सपेंडिचर खर्च और जनरल कॉरपोरेट जरुरतों को पूरा करने पर भी आईपीओ से जुटाई रकम का खर्च किया जाएगा.

ग्रे मार्केट में कैसा है डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयरों को रिस्पॉन्स
DCX Systems का आईपीओ खुलने से पहले ही इसके शेयरों को ग्रे मार्केट में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. कंपनी के शेयर 88 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं यानी अगर निवेशकों को अपर प्राइस बैंड पर शेयर अलॉट होते हैं तो 88 रुपये प्रीमियम पर लिस्ट होने से प्रत्येक शेयर पर 88 रुपये का फायदा मिल सकता है. अगर शेयर 88 रुपये के कम से कम प्रीमियम पर लिस्ट होते हैं इनकी लिस्टिंग 295 रुपये पर हो सकती है.

क्या करती है कंपनी
डीसीएक्स सिस्टम्स केबल्स और वायर हॉर्नेस असेंबलीज प्रोडक्ट्स बनाती है. डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों पर होगी जो कि 11 नवंबर को होने का अनुमान है. 

क्या है आईपीओ का साइज
डीसीएक्स सिस्टम्स आईपीओ के जरिए बाजार से 500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है और इसमें से 400 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाए जाएंगे. जबकि कंपनी के प्रोमोटर्स एनसीबीजी होल्डिंग (NCBG Holdings Inc) और वीएनजी टेक्नोलॉजी (VNG Technology) ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेच कर 100 करोड़ रुपये जुटायेंगे. 

आईपीओ की अन्य जानकारी
एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, एक्सिस कैपिटल और सैफ्रॉन कैपिटल आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं.  

10 फीसदी कोटा रिटेल निवेशकों के लिए
आईपीओ में 75 फीसदी कोटा संस्थागत निवेशकों के रिजर्व रखा गया है. 15 फीसदी कोटा गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और 10 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है.  निवेशक कम से कम 72 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए कम से कम 14,904 रुपये का खर्च करना होगा.

ये भी पढ़ें

Pensioners को सरकार का तोहफा, Dearness Relief पर किया ये बड़ा एलान-घर आएगी ज्यादा रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget