एक्सप्लोरर

म्यूचुअल फंडों का 'कट-ऑफ टाइम' फिर दोपहर 3 बजे हुआ, जानिए क्या फर्क पड़ेगा इससे?

दरअसल कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सेबी ने म्यूचुअल फंड यूनिटों को खरीदने का कट-ऑफ टाइम घटा कर दोपहर एक बजे कर दिया था. लेकिन अब पुराने समय को फिर बहाल कर दिया गया है.

सेबी म्यूचुअल फंड से जुड़े नियमों में लगातार परिवर्तन कर रहा है. बाजार नियामक ने अब म्यूचुअल फंड खरीदने के कट-ऑफ को दोबारा दोपहर एक बजे से बढ़ा कर दोपहर तीन बजे कर दिया है. यह फैसला 19 अक्टूबर से लागू हो गया है. दरअसल कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सेबी ने म्यूचुअल फंड यूनिटों को खरीदने का कट-ऑफ टाइम घटा कर दोपहर एक बजे कर दिया था. लेकिन अब पुराने समय को फिर बहाल कर दिया गया है.

सेबी ने यह फैसला रिजर्व बैंक की ओर से बॉन्ड बाजार के लिए बिजनेस का समय घटाने के बाद किया था. सेबी के कट-ऑफ टाइमिंग को बहाल करने के फैसले की वजह से 3 बजे तक म्यूचुअल फंड स्कीमों को एनएवी उसी दिन आवंटित हो जाएगी.

क्या है कट-ऑफ टाइम? 

इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एम्फी के चीफ नीलेश शाह ने एक ट्वीट कर कहा है कि डेट और कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंडों को छोड़ कर सभी स्कीमों के सब्सक्रिप्शन और रिडेम्पशन दोनों के लिए कट-ऑफ टाइमिंग को बहाल किया जा रहा है.यह पहले की तरह अब दोबारा दोपहर तीन बजे हो गया है. डेट और हाइब्रिड स्कीमों के लिए घटा हुआ कट-ऑफ टाइम अगले आदेश तक जारी रहेगा.

म्यूचुअल फंड स्कीम को खरीदने या बेचने के वक्त कट-ऑफ टाइम उस एनएवी को तय करता है, जिसके आप हकदार हैं. चाहे वह उसी दिन या पिछले दिन की एनएवी हो या अगले दिन की, यह उस समय पर निर्भर करता है जिसमें आप अपना आवेदन जमा करते हैं और भुगतान करते हैं.

आपके PAN CARD में है कोई गलत जानकारी तो जानिए कैसे ठीक कर सकते हैं ऑनलाइन

Money Saving Tips: फाइनेंशियली रहना चाहते हैं स्ट्रांग तो अपनाएं ये बेहद स्मार्ट मनी सेविंग Tips

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget