एक्सप्लोरर

Warranty Rule Change: अब आपको मिलेगा ज्यादा वारंटी का लाभ, कंपनियां नहीं कर पाएंगी होशियारी, सरकार ने कसे ये पेंच

Warranty from Installation: सरकार ने कंपनियों को विभिन्न व्हाइट गुड्स की वारंटी को लेकर प्रक्रिया में एक जरूरी बदलाव करने के लिए कहा है, जिससे ग्राहकों को अब ज्यादा वारंटी का लाभ मिलेगा...

सरकार ने उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत दी है. विभिन्न व्हाइट गुड्स जैसे टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन आदि के मामले में अब ग्राहकों को खरीदारी करने पर ज्यादा वारंटी का लाभ मिलेगा. इसके लिए सरकार ने कंपनियों को वारंटी की प्रक्रिया में जरूरी बदलाव करने के लिए कहा है.

सरकार ने दी है ये हिदायत

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने व्हाइट गुड्स बनाने वाली कंपनियों को अपनी गारंटी व वारंटी नीति में संशोधन करने के लिए कहा है. सरकार का कहना है कि वारंटी की शुरुआत सामानों की बिक्री की तारीख से नहीं होनी चाहिए. इसकी जगह पर वारंटी की शुरुआत इंस्टॉलेशन की तारीख से होनी चाहिए.

इन कंपनियों को गया लेटर

रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने इस संबंध में कई व्हाइट गुड्स मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों और उद्योग संगठनों को पत्र लिखा है. जिन्हें सरकार की ओर से पत्र लिखा गया है, उनमें सीआईआई, फिक्की, एसोचैम और पीएचडीसीसीआई जैसे 6 उद्योग संगठन शामिल हैं. उनके अलावा सैमसंग, एलजी, पैनासोनिक, ब्लू स्टार, केंट, व्हर्लपूल, वोल्टास, बॉश, हैवेल्स, फिलिप्स, तोशिबा, डाइकिन, सोनी, हिताची, आईएफबी, गोदरेज, हायर, यूरेका फोर्ब्स और लॉयड जैसी कंपनियों को भी सरकारी पत्र मिला है.

त्योहारों में हो रही खूब बिक्री

सरकार ने व्हाइट गुड्स पर गारंटी व वारंटी को लेकर संशोधन की यह जरूरी पहल ऐसे समय की है, जब देश में इन सामानों की मांग चरम पर है. आम तौर पर हर साल दीपावली के आस-पास त्योहारी सीजन सेल में टीवी, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि जैसे व्हाइट गुड्स की डिमांड जोरों पर रहती है. सरकार के इस दखल से ऐसे सामानों की खरीदारी कर रहे ग्राहकों को अधिक वारंटी का सीधा फायदा होने वाला है.

अभी ग्राहकों को ये नुकसान

सरकार का कहना है कि व्हाइट गुड्स ऐसे सामान होते हैं, जिन्हें एक्सपर्ट के द्वारा इंस्टॉल कराए जाने की जरूरत होती है. जब तक एक्सपर्ट के द्वारा उन्हें इंस्टॉल नहीं किया जाता है, ऐसे सामान ग्राहकों के पास बिना इस्तेमाल के पड़े रहते हैं. ऐसे में जब बिक्री की तारीख से वारंटी का समय शुरू हो जाता है तो ग्राहकों को बिना वजह समय का नुकसान होता है. इस कारण कंपनियों को इंस्टॉलेशन की तारीख से वारंटी की शुरुआत करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: ग्रे मार्केट में टाटा का जलवा, टाटा टेक के बाद अब उछला इस अनलिस्टेड स्टॉक का जीएमपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget