एक्सप्लोरर

Bitcoin Prices Today: फेड रिजर्व के गवर्नर के बयान के बाद बिट्कॉइन में लौटी जोरदार तेजी, फिर भाव पहुंचा 30,000 डॉलर के पार

Cryptocurrency Prices Today: पिछले सात दिनों में बिटकॉइन में 21 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटों में बिट्कॉइन के भाव में 5.87 फीसदी की तेजी आई है. 

Bitcoin Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. अप्रैल 2023 के बाद पहली बार सबसे दिग्गज क्रिप्टोकरेंसी बिट्कॉइन 30,000 डॉलर को पार करने में सफल रहा है. बिट्कॉइन में इस तेजी का श्रेय अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के गवर्नर जेरोम पॉवेल को जाता है. अमेरिकी कांग्रेस को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री में टिके रहने की क्षमता नजर आ रही है.  

मॉनिटरी पॉलिसी पर होने वाली सुनवाई को संबोधित करते हुए जेरोम पॉवेल ने कहा कि, हम पेमेंट स्टेबलकॉइंस को पैसे के रूप में देखते हैं. और सभी एडवांस अर्थव्यवस्थाओं में पैसे में विश्वसनीयता का आखिरी सोर्स सेंट्रल बैंक है. उन्होंने कहा हमारा मानना ​​​​है कि काफी मजबूत संघीय भूमिका का होना उचित रहेगा. उन्होंने कहा कि स्टेबलकॉइंस पर निगरानी रखने के लिए फेडरल रिजर्व की मजबूत भूमिका होना बेहद जरुरी है. 

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों के डेटा पर नजर डालें तो बिट्कॉइन 30,423 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. पिछले सात दिनों में बिटकॉइन में 21 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटों में बिट्कॉइन के भाव में 5.87 फीसदी की तेजी आई है. 

बिट्कॉइन को लेकर इस वर्ष कई भविष्यवाणी देखने को मिली है.  स्टैंडर्ड चार्टड  ( Standard Charted) ने इसी वर्ष अप्रैल में कहा था कि बिट्कॉइन 2024 के अंत एक लाख डॉलर के एतिहासिक लेवल को छू सकता है. स्टैंडर्ड चार्टड के डिजिटल एसेट रिसर्च ने अपने नोट में कहा कि हालिया बैंकिंग सेक्टर क्राइसिस, अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ( Federal Reserve) के ब्याज दरें बढ़ाने के सिलसिले पर ब्रेक , क्रिप्टो माइनिंग ( Crypto Mining)  में बढ़ते मुनाफे के चलते बिट्कॉइन को जबरदस्त फायदा होगा. उन्होंने कहा कि अस्थिरता के कारण बने रहेंगे, लेकिन ये साफ नजर आ रहा है कि बिट्कॉइन एक लाख डॉलर के लेवल तक 2024 के आखिर में जा सकता है. 

हालांकि पिछले दो महीने में बिट्कॉइन के भाव में गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन अब फिर से इस क्रिप्टोकरेंसी में तेजी देखी जा रही है. हालांकि बिट्कॉइन अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे ट्रेड कर रहा है.  नवंबर 2021 में बिट्कॉइन 65000 डॉलर के रिकॉर्ड हाई तक गया था. लेकिन कीमतों में भारी गिरावट के चलते  बीते वर्ष बिट्कॉइन ने 16500 डॉलर का लो बनाया था.  

ये भी पढ़ें 

एनपीएस के बढ़ते विरोध के बाद केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन देने का ले सकती है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget