एक्सप्लोरर

Crude Oil Production: क्रूड ऑयल प्रोडक्शन में आई गिरावट, अप्रैल में घटकर 24.7 लाख टन रहा

Crude Oil Production: देश में अप्रैल महीने में कच्चे तेल (Crude oil) के प्रोडक्शन में गिरावट देखने को मिली है. पिछले महीने कच्चे तेल का उत्पादन 1 फीसदी गिरकर 24.7 लाख टन रह गया.

Crude Oil Production: देश में अप्रैल महीने में कच्चे तेल (Crude oil) के प्रोडक्शन में गिरावट देखने को मिली है. पिछले महीने कच्चे तेल का उत्पादन 1 फीसदी गिरकर 24.7 लाख टन रह गया. बता दें इसका कारण निजी कंपनियों के तेल क्षेत्रों से उत्पादन में कमी है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आंकड़ा जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. 

पिछले साल की तुलना में कम हुआ प्रोडक्शन
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अप्रैल महीने में 24.7 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन हुआ. एक साल पहले इसी महीने में यह 25 लाख टन रहा था.

ONGC ने कितना किया उत्पादन?
ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने अप्रैल में 16.5 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन किया था. यह कंपनी के निर्धारित लक्ष्य से करीब पांच फीसदी ज्यादा है. इसके साथ ही यह पिछले साल के इसी माह के 16.3 लाख टन के उत्पादन के मुकाबले 0.86 फीसदी ज्यादा है.

7.5 फीसदी घटा प्रोडक्शन
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने आलोच्य महीने में 3.6 फीसदी अधिक कच्चे तेल का उत्पादन किया. इस दौरान कंपनी ने 2,51,460 टन कच्चे तेल का उत्पादन किया. दूसरी तरफ प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के तेल क्षेत्रों से उत्पादन इस दौरान 7.5 फीसदी घटकर 5,67,570 टन रहा.

उत्पादन पर फोकस कर रही सरकार
सरकार आयात पर निर्भरता कम करने के लिये तेल एवं गैस के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है. भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का 85 फीसदी और प्राकृतिक गैस का करीब आधा हिस्सा आयात करता है.

जारी हो गए आंकड़े
आंकड़ों के मुताबिक, प्राकृतिक गैस का उत्पादन अप्रैल महीने में 6.6 फीसदी बढ़कर 2.82 अरब घनमीटर रहा. इसका मुख्य कारण पूर्वी अपतटीय क्षेत्र में उत्पादन का बढ़ना है. इसी क्षेत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी का केजी-डी6 ब्लॉक स्थित है. वहीं, ओएनजीसी का प्राकृतिक गैस का उत्पादन एक फीसदी घटकर 1.72 अरब घनमीटर रहा जबकि पूर्वी अपटीय क्षेत्र में उत्पादन 43 फीसदी उछलकर 60 करोड़ घनमीटर रहा. आंकड़ों में यह नहीं बताया गया है कि किस क्षेत्र से कितना उत्पादन हुआ है.

मांग बढ़ने के साथ रिफाइनरी कंपनियों का तेल प्रसंस्करण अप्रैल महीने में 8.5 फीसदी बढ़कर 2.16 करोड़ टन रहा. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल रिफाइनरी कंपनियों ने 12.8 फीसदी अधिक कच्चे तेल को ईंधन में बदला. वहीं, निजी और संयुक्त क्षेत्र की इकाइयों का प्रसंस्करण 1.8 फीसदी अधिक रहा.

यह भी पढ़ें:
Indian Railways: बड़ी खबर! 1 जून से रेलवे करने जा रहा बड़ा बदलाव, आपने भी करा रखा है रिजर्वेशन तो जल्दी करें चेक

IDFC Bank ने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी, बैंक एफडी पर मिलेगा 1 फीसदी ज्यादा ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Retail Inflation: सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
सरकार का बड़ा फैसला, अब अमेरिका से ये चीज खरीदेगा भारत, कमाई का नया रास्ता भी खुलेगा
सरकार का बड़ा फैसला, अब अमेरिका से ये चीज खरीदेगा भारत, कमाई का नया रास्ता भी खुलेगा
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget