एक्सप्लोरर

Crude Oil Update: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, आगे भी दाम चढ़ने की आशंका-जानें क्या है वजह

Crude Oil: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल के दाम में उछाल देखा जा रहा है और ये फिर 95 डॉलर प्रति बैरल के नजदीक आ गया है. डॉलर की कीमतों में गिरावट के अलावा भी कई कारण से इसके दाम आगे भी चढ़ेंगे.

Crude Oil Update: कच्चे तेल के दाम एक बार फिर चढ़ने लगे हैं. आज एशियाई ट्रेड के साथ कच्चे तेल के दाम ऊपरी दायरे में नजर आ रहे हैं. अमेरिका की ओर से क्रूड की मांग में तेजी होने और कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंताओं के चलते आज तेल की कीमत में उछाल नजर आ रहा है. वहीं डॉलर के दाम में गिरावट आने की वजह से डॉलर समर्थित कमोडिटीज जैसे कच्चे तेल की मांग में भी तेजी देखी जा रही है. 

आज ब्रेंट और WTI क्रूड के दाम देखें
आज के दाम देखें तो ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 38 सेंट या 0.4 फीसदी की तेजी के चलते 94.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है और यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 46 सेंट या 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 88.94 डॉलर प्रति बैरल पर दिखाई दे रहा है. 

कच्चे तेल की मांग बढ़ेगी, दाम चढ़ेंगे
इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने कल कहा कि हीटिंग के लिए एक बार फिर गैस की बजाए तेल का इस्तेमाल बढ़ने की उम्मीद है जिसके चलते कच्चे तेल की मांग में जोरदार बढ़ोतरी देखी जा सकती है. इसके आधार पर कहा जा सकता है कि अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 के दौरान 7 लाख बैरल प्रतिदिन की मांग होगी जो कि इससे पिछले साल की तुलना में दोगुनी है. वहीं दूसरी तरफ क्रूड सप्लाई में कमजोर ग्रोथ के चलते इसके बाजार की कीमतों में और इजाफा देखा जाएगा.  

अमेरिका से आ रही खबरों का असर कच्चे तेल की सप्लाई पर दिखेगा
अमेरिका में जारी लेबर विवादों के चलते ट्रेनों के रोकने की जो आशंकाएं हैं वो भी कच्चे तेल के बाजार में मांग बढ़ाने में सहायक हो रही हैं. CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में तीन यूनियनें हैं जो नए कॉन्ट्रेक्ट के लिए चर्चा कर रही हैं जिससे ट्रेन शिपमेंट पर असर आ सकता है. इसके चलते वहां क्रूड और क्रूड संबंधित प्रोडक्ट्स की डिलीवरी में बाधा आ सकती है. 

उत्पादन में कटौती का असर दिखेगा
सूत्रों के मुतबिक टेक्सास में सल्फर रिफाइनरी यूनिट्स के योजनागत शटडाउन के चलते भी एनर्जी सप्लाई में कमी आ सकती है. कच्चे तेल के प्रोडक्शन में 2.38 लाख बैरल प्रति बैरल प्रति दिन की गिरावट आ सकती है. इन सब कारणों के चलते निकट समय में कच्चे तेल के भाव तेज ही रहने का अंदेशा है. 

ये भी देखें

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल डीजल के दाम पर आज मिली राहत या बढ़ गए दाम? चेक करें अपने शहर में रेट

Fact Check: क्या UIDAI आपकी फाइनेंशियल गतिविधियों को Aadhaar के जरिए कर रहा है ट्रैक! जानें इस वायरल मैसेज की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget