एक्सप्लोरर

Crorepati Stock: 12 रुपये के इस शेयर ने बनाया करोड़पति, 1 लाख बन गए 1.64 करोड़

Multibagger stock: आप भी किसी शेयर में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं या फिर आप कोई स्टॉक देख रहे हैं तो हम आपको ऐसे शेयर के बारे में बताएंगे, जिसने निवेशकों के 1 लाख को 1.64 करोड़ बना दिया है.

Multibagger stock: अगर आप भी किसी शेयर में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं या फिर आप कोई मल्टीबैगर स्टॉक देख रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताएंगे, जिसने निवेशकों के 1 लाख रुपये को 1.64 करोड़ (crorepati stock) बना दिया है. इस शेयर का नाम बालकृष्ण इंडस्ट्रीज है. इसने अपने निवेशकों के पैसे पर बंपर रिटर्न दिया है. 

16,320 फीसदी चढ़ा कंपनी का शेयर
पिछले 13 सालों में इस कंपनी का शेयर 12.18 रुपये से बढ़कर 2053 के लेवल तक पहुंच गया है. इस दौरान कंपनी के शेयर में करीब 16,320 फीसदी से भी ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. आइए आपको इस शेयर के बारे में डिटेल में बताते हैं-

6 महीनों से स्टॉक में आ रही बिकवाली
इस स्टॉक में पिछले 6 महीने से बिकवाली देखने को मिल रही है. पिछले 6 महीनों में इस शेयर में 20 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि साल-दर-तारीख (YTD) समय में यानी 2022 में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत लगभग 2327 रुपये से गिरकर 2000 हो गई है. इस अवधि में स्टॉक में 14 फीसदी का नुकसान देखने को मिला है. 

5 सालों में 185 फीसदी बढ़ा शेयर
पिछले एक साल में, यह स्टॉक लगभग ₹1640 से ₹2000 प्रति शेयर के लेवल तक बढ़ गया है. इस अवधि में स्टॉक में लगभग 22 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है. पिछले 5 सालों में यह मल्टीबैगर स्टॉक लगभग ₹700 से बढ़कर ₹2000 के लेवल तक गया है. इस अवधि में शेयर में लगभग 185 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. 

आज 2053 के लेवल पर बंद हुआ स्टॉक
इसी तरह पिछले 10 सालों में यह मल्टीबैगर स्टॉक लगभग ₹125 से ₹2000 के लेवल तक बढ़ गया है. इस अवधि में शेयर में लगभग 1500 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. हालांकि, पिछले 13 सालों में यह स्टॉक ₹12.18 (NSE पर 13 मार्च 2009 को बंद कीमत) से बढ़कर ₹2,053 (16 मार्च 2022 को एनएसई पर बंद कीमत) हो गया है, जो इस अवधि में लगभग 164 गुना बढ़ गया है.

1 लाख बन जाते 16 लाख
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयर में अगर किसी निवेशक ने 6 महीने ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका ₹1 लाख ₹80,000 हो जाता, जबकि यह पिछले एक साल में ₹1.22 लाख हो गया होता. पिछले 5 सालों में यदि किसी निवेशक ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो उनका पैसा आज ₹2.85 लाख हो जाता. इसी तरह पिछले 10 सालों में यदि किसी निवेशक ने इस शेयर में ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो यह आज ₹16 लाख हो जाता.

13 साल में 1 लाख बन जाते 1.64 करोड़
इसी तरह अगर किसी निवेशक ने 13 साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया था और पूरी अवधि के लिए शेयर में निवेश किया था, तो उसका ₹1 लाख आज ₹1.64 करोड़ हो गया होता.

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

यह भी पढ़ें:
Holi से पहले आम जनता को बड़ा झटका! दूध-मैगी और गैस सिलेंडर से लेकर सबकुछ हो चुका है महंगा

Bank Holidays: होली पर लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget