एक्सप्लोरर

एक से अधिक Credit Card रखते हैं तो जरूर जान लें यह जरूरी बातें, फायदे में रहेंगे आप!

अगर किसी मजबूरी के कारण आप किसी एक क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं दे पा रहे हैं तो दूसरे क्रेडिट कार्ड से उसका बिल पेमेंट करने के लिए बैलेंस ट्रांसफर फैसिलिटी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

बदलते समय के साथ हमारे जीवन जीने का ढंग भी काफी बदल गया है. लोग ज्यादा डिजिटल माध्यम से पैसे ट्रांसफर करना पसंद करते हैं. पिछले कुछ सालों में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई पेमेंट, नेट बैंकिंग आदि का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ गया है. ऐसे में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है. कंपनी भी कई तरह के आकर्षक ऑफर्स लोगों को देती रहती है. ऐसे में बहुत से लोग दो कंपनी के क्रेडिट कार्ड रखते हैं. फाइनेंशियल मामलों पर रिसर्च करने वाली कंपनी इन्वेस्टोपीडिया ने दो क्रेडिट कार्ड रखने पर अपने रिसर्च में यह दवा किया है कि एक से अधिक क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर आपका क्रेडिट कार्ड यूटिलाइजेशन रेश्यो पर प्रभाव पड़ सकता है.

गौरतलब है कि वैसे तो क्रेडिट कार्ड की संख्या आप अपनी जरूरत के अनुसार रख सकते हैं. लेकिन, अगर आप इसे सही तरह से मैनेज नहीं करते हैं तो आपको इसे रखना भारी पड़ सकता है. सही तरह से दोनों कार्ड का इस्तेमाल करना फायदेमंद भी हो सकता है. वहीं सही यूज न करने पर यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. तो चलिए हम आपको दो या उससे अधिक क्रेडिट कार्ड को यूज करने के सही तरीके और फायदों के बारे में बताते हैं.

एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने के फायदे-

1. एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने के वैसे तो कई फायदे है लेकिन, उनमें से सबसे प्रमुख फायदा है कि यह आपके क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो पर अच्छा प्रभाव डालता है. अगर एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखते हैं तो यह आपके ऊपर कुल कर्ज के वैल्यू को कम करता है. बता दें कि 30 से ज्यादा क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो होने पर आपको कर्ज में डूबा समझा जाता है. ऐसे में दो क्रेडिट कार्ड होने से आपकी क्रेडिट वैल्यू बढ़ जाती है. इससे आपका CUR कम हो जाता है. इससे क्रेडिट स्कोर अच्छा प्रभाव पड़ता है और आपको भविष्य में किसी प्रकार का लोन लेने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है.

2. अगर किसी मजबूरी के कारण आप किसी एक क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं दे पा रहे हैं तो दूसरे क्रेडिट कार्ड से उसका बिल पेमेंट करने के लिए बैलेंस ट्रांसफर फैसिलिटी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपको कर्ज चुकाने के लिए कुछ समय और मिल जाएगा और आपको तगड़ा जुर्माना भी नहीं देना पड़ेगा.

3. इसके साथ ही आप जब शॉपिंग करते हैं तो आपके पास कैशबैक और ऑफर्स के द्वारा ज्यादा छूट पाने का मौका होता है. ऐसे में आपके ज्यादा पैसों की बचत होती है.  

4. इसके साथ अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई है तो दो क्रेडिट कार्ड होने से आपके खर्च करने की सीमा बढ़ जाती है. लेकिन, ध्यान रखें कि इस सभी बिलों का सही समय पर भुगतान कर दें. वरना आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं.

एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने के नुकसान-
आपको बता दें कि वैसे तो दो क्रेडिट कार्ड से आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं लेकिन, अगर इसका सही तरह से यूज न किया जाए तो यह आपको कर्ज के जाल में फंसा सकता है. सही समय पर दोनों के बिल का पेमेंट न करने पर यह आपके सिबिल स्कोर पर बहुत बुरा प्रभाव डाल सकता है. इसलिए आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सही तरीके से करें और बिल पेमेंट के समय से पहले बिल जमा कर दें. अगर आपको याद नहीं रहता है तो इसके लिए रिमाइंडर सेट कर दें. 

ये भी पढ़ें-

आज करने वाले हैं यात्रा तो जरूर चेक कर लें रद्द ट्रेनों की लिस्ट, रेलवे ने किया 223 ट्रेनों को कैंसिल, कई को किया गया डायवर्ट

Credit Card Spending Declines: ओमिक्रोन वैरिएंट के चलते जनवरी महीने में क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले खर्च में आई गिरावट, आरबीआई ने जारी किया डाटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
Top Banks: दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित? 
दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित?
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget