एक्सप्लोरर

Credit Card Bill Payment: क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट करने में हो गई है देरी तो जुर्माने को लेकर न हो परेशान! RBI के इस नियम से नहीं लगेगी पेनल्टी

Credit Card Payment: क्रेडिट कार्ड के बिल पेमेंट करने में देरी हो गई है और आपको पेनल्टी का डर सता रहा है तो आरबीआई के इस नियम से आपको यह जुर्माना नहीं देना पड़ेगा. आइए जानते हैं इस नियम के बारे में.

Credit Card Payment:  बदलते वक्त के साथ ही क्रेडिट कार्ड (Credit Card) आजकल के लोगों की एक अहम जरूरत बन गया है. लोग अपने बिजली बिल (Electricity Bill), मोबाइल बिल (Mobile Bill) , शॉपिंग, ग्रॉसरी खरीदने आदि जैसे तमाम काम के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप बिना तत्काल बिना पैसे के भी शॉपिंग कर सकते हैं और बाद में उसका पेमेंट कर सकते हैं. अगर आप क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट (Credit Card Bill Payment) ड्यू डेट से पहले कर देते हैं तो आपको किसी तरह का जुर्माना नहीं देना पड़ता है, लेकिन अगर आप बिल पेमेंट करना भूल जाते हैं तो आपको इसका जुर्माना देना पड़ता है.

आजकल ज्यादातर लोग एक साथ कई क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं. ऐसे में एक ज्यादा कार्ड होने के कारण वह क्रेडिट कार्ड बिल के ड्यू डेट को भूल जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप अपने बिल का सही समय पर पेमेंट नहीं कर पाएं तो ऐसे में पेनाल्टी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. रिजर्व बैंक के नए नियमों के मुताबिक आप ड्यू डेट निकलने के बाद में कुछ दिन तक बिल पेमेंट बिना जुर्माने के कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस नियम के बारे में-

जानिए क्या है आरबीआई का नियम?

आरबीआई ने 21 मई 2022 को क्रेडिट कार्ड (RBI Rules for Credit Card Bill Payment)  के बिल पेमेंट को लेकर एक नया नियम लागू किया था. इस नियम के मुताबिक कोई भी क्रेडिट कार्ड होल्डर अपने क्रेडिट कार्ड के ड्यू डेट निकलने के बाद भी तीन दिन तक बिना पेनाल्टी के क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट कर सकता है. उदाहरण के तौर पर अगर आपकी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट की ड्यू डेट 12 दिसंबर 2022 है तो आप 15 दिसंबर 2022 तक बिना पेनाल्टी के इस बिल का पेमेंट कर सकते हैं.

क्रेडिट स्कोर पर नहीं पड़ेगा असर

आरबीआई के नियमों (RBI Rules) के अनुसार अगर आप ड्यू डेट निकलने के 3 दिन के बाद तक अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट करते हैं तो इससे आपको पेनाल्टी के साथ-साथ खराब क्रेडिट स्कोर से भी छुटकारा मिलेगा. इससे क्रेडिट स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ेगा और आप बाद में भी कहीं से भी आसानी से लोन ले सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड बिल समय पर न देने पर कितनी देनी होगी पेनाल्टी

आपको बता दें कि अगर आप तीन दिन के अंदर इस बिल का पेमेंट नहीं करते हैं तो क्रेडिट कार्ड कंपनी निश्चित रूप से आपसे पेनाल्टी वसूलेगी. यह राशि केवल इस बात पर निर्भर करती है कि आपका क्रेडिट कार्ड बिल कितना है. ज्यादा राशि पर आपको ज्यादा पेनल्टी देनी पड़ेगी. उदाहरण के तौर पर एसबीआई कार्ड 500 से 1000 रुपये के बिल पर 400 रुपये की पेनल्टी वसूलता है. वहीं 1,000 से 10,000 रुपये की राशि पर 750 रुपये और 10,000 से 25,000 रुपये पर 950 रुपये की वसूली बतौर पेनाल्टी की जाती है. 

ये भी पढ़ें-

Tax Saving Scheme: इनकम टैक्‍स बचाने के लिए इन योजनाओं में करें निवेश, कर-बचत के साथ ही मिलेगा मोटा फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन
क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट
हवाईजहाज में क्यों नहीं बैठ रहे लोग? घट रही यात्रियों की संख्या, क्या सिर्फ महंगा सफर है कारण?
हवाईजहाज में क्यों नहीं बैठ रहे लोग? घट रही यात्रियों की संख्या, क्या सिर्फ महंगा सफर है कारण?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget