एक्सप्लोरर

Credit Card Debt: क्रेडिट कार्ड के कर्ज में फंस गए हैं आप! अपनाएं ये टिप्स

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड पर बहुत ज्यादा ब्याज दर लगता है. ऐसे में बिल चुकाना उनके लिए बहुत मुश्किल भरा हो सकता है.

Credit Card Debt: बदलते समय के साथ बैंकिंग में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं. क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है. क्रेडिट कार्ड के जरिए लोग पहले शॉपिंग करते हैं और फिर कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं. कई बार लोग क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इतना ज्यादा इस्तेमाल कर लेते हैं कि उसका बिल चुकाने में असमर्थ हो जाते हैं. क्रेडिट कार्ड का पेमेंट समय पर न करने पर सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि हमारा क्रेडिट स्कोर (Credit Score) खराब हो जाता है. क्रेडिट स्कोर खराब होने के बाद आगे हमें कहीं भी लोन लेने में परेशानी होती है.

क्रेडिट कार्ड बिल न चुकाने की स्थिति में ग्राहकों को भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है. ज्यादातर क्रेडिट कार्ड कंपनी ग्राहकों से बिल न चुकाने की स्थिति में करीब 40 प्रतिशत तक सालाना जुर्माना लेती है. ऐसे में यह एक कर्ज के जाल की तरह हो जाता है जिसमें ग्राहक फंसता ही जाता है. अगर आप भी क्रेडिट कार्ड के कर्ज के जाल में फंस गए हैं और इससे निकालना चाहते हैं तो हम आपको इस परेशानी से निकलने का रास्ता बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

बिल को EMI में बदलें
अगर आप क्रेडिट कार्ड के कर्ज के जाल में फंस गए हैं तो सबसे पहले अपनी कुल राशि को ईएमआई (EMI) में बदलें. एक साथ बड़ी राशि को जमा करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आप अपने कुल जमा करने वाली राशि EMI में बदलें. इससे आपको इससे देने में आसानी रहेगी. बहुत से बैंक बड़ी क्रेडिट कार्ड की राशि को छोटे हिस्सों में बांट देते हैं. इससे ग्राहकों को बिल चुकाने में आसानी होती है. साथ ही इस पर ब्याज भी कम लगता है. 

दूसरे बैंक में क्रेडिट कार्ड बिल ट्रांसफर करें
ज्यादातर लोगों के साथ यह दिक्कत होती है कि क्रेडिट कार्ड पर बहुत ज्यादा ब्याज लगता है. ऐसे में बिल चुकाना उनके लिए बहुत मुश्किल भरा हो सकता है. ऐसे में आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल को कम ब्याज दर वाली कंपनी में ट्रांसफर कर सकते है. कई बार बहुत सी कंपनियां किसी पुराने क्रेडिट कार्ड के बिल को ट्रांसफर करने की सुविधा देती है. ऐसे में आप पुराने कंपनी के लगने वाले अतिरिक्त ब्याज से बच सकती है. लेकिन,किसी नई कंपनी में में क्रेडिट कार्ड बिल ट्रांसफर करने से पहले उसके चार्ज और फीस के बारे में सही तरीके से जरूर पता कर लें.

कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन ले सकते हैं
आप क्रेडिट कार्ड के कर्ज से निकलने के लिए पर्सनल लोन का ऑप्शन चुन सकते हैं. ज्यादा पर्सनल लोन करीब 11 प्रतिशत होता है. वहीं ज्यादातर क्रेडिट कार्ड का बिल न चुकाने की स्थिति में आपको इस पर करीब 40 प्रतिशत का ब्याज दर देना पड़ता है. ऐसे में आप सबसे पहले पर्सनल लोन लेकर पहले बिल चुका लें. इसके बाद पर्सनल लोन धीरे-धीरे चुकाए.  

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें-

Vande Bharat Express: जल्द चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे ने टेंडर जारी करके दी जानकारी

Petrol Diesel Rate: आज बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम या जेब को मिली राहत, जानें अपने शहर के फ्यूल रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
Petrol Price: पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget