एक्सप्लोरर

कोरोना की मार ऐसी पड़ी कि देश के 82% लोग कर रहे गुजारे के लिए संघर्ष, खर्चों में की भारी कटौती- सर्वे

कोरोना संकट ने करोड़ों लोगों की नौकरियां ले ली हैं. इंडियालैंड्स के एक सर्वे में कहा गया है कि 94 फीसदी लोग अपने खर्चों में कटौती कर रहे हैं.

कोविड-19 का असर : 82 फीसदी लोग कर रहे गुजारे के लिए संघर्ष, खर्चों में की भारी कटौती सर्वे रिपोर्ट  कोविड-19 संकट को काबू करने के लिए लगे लॉकडाउन ने बड़ी तादाद में लोगों की रोजी-रोटी को प्रभावित किया है. करोड़ों लोगों की नौकरियां गई हैं. लाखों लोगों को वेतन कटौतियों का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आने वाले दिन उनके लिए और कठिन हो गए हैं. डिजिटल लैंडिंग प्लेटफॉर्म इंडियालैंड्स के मुताबिक इसके एक ताजा सर्वे में शामिल 82 फीसदी लोगों ने कहा है कि उन्हें अपने गुजारे के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. 94 फीसदी लोगों ने कहा है वे इस संकट का सामना करने के लिए अपने खर्चों में कटौती कर रहे हैं. लगभग 90 फीसदी लोगों ने अपनी बचत और वित्तीय भविष्य की प्रति चिंता जताई. सर्वे में पांच हजार लोगों को शामिल किया गया था. खर्च चलाने के लिए लोन की ओर कर सकते हैं रुख सर्वे के मुताबिक करीब 72 फीसदी लोगों ने कहा कि वह ज्यादा जरूरी खर्चों के लिए पर्सनल लोन से नहीं हिचकेंगे. इलाज, बच्चों की फीस, मकान रिनोवेशन जैसे खर्चों के लिए वे लोन ले सकते हैं. सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 71 फीसदी लोगों ने पहले ही कर्ज ले रखा है. इनमें से 45 फीसदी लोगों ने ईएमआई रोकने के लिए एप्लीकेशन दिया है. सर्वे में शामिल 70 फीसदी लोगों ने कहा है कि वे फिजूलखर्ची से बचेंगे. चालीस फीसदी लोगों ने कहा कि वे सिर्फ जरूरी चीजों पर ही खर्च करेंगे.सर्वे में शामिल 63 फीसदी लोगों ने कहा कि कपड़ों और एसेसरीज पर खर्च करने करने को वो कम तवज्जो देंगे. जबकि 40 फीसदी कहना था कि जरूरी चीजों पर उनका खर्च 40 फीसदी बढ़ सकता है. 70 फीसदी लोगों ने कहा कि वे यात्रा, मनोरंजन और गाड़ियां खरीदने को कम तवज्जो देंगे. एक्सपर्ट्स ने कहा, कर्ज के जाल से बचें हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि संकट में फंसे लोग पर्सनल लोन न लें. इसके बजाय वे अपने खर्चों में कटौती करें और अगर कहीं अपना इनवेस्टमेंट किया है तो उसे निकाल लें. पर्सनल लोन की ब्याज दरें काफी ज्यादा होती हैं, इससे वे कर्ज के जाल में फंस सकते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज महीने की आखिरी तारीख में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ताजा फ्यूल रेट
आज महीने की आखिरी तारीख में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ताजा फ्यूल रेट
Plastic Currency: प्लास्टिक के नोट आने के बाद क्या खत्म हो जाएंगे पेपर वाले नोट? सरकार ने संसद में दिया जवाब
प्लास्टिक के नोट आने के बाद क्या खत्म हो जाएंगे पेपर वाले नोट? सरकार ने संसद में दिया जवाब
मुंबई में महंगे घरों का मार्केट चमका, 10 करोड़ वाले फ्लैट्स की भारी मांग, ये इलाका बना नंबर वन
मुंबई में महंगे घरों का मार्केट चमका, 10 करोड़ वाले फ्लैट्स की भारी मांग, ये इलाका बना नंबर वन
Marine Insurance: पश्चिम एशिया की जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला! जहाजों के लिए देसी insurance शुरू
पश्चिम एशिया की जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला! जहाजों के लिए देसी insurance शुरू

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget