एक्सप्लोरर

नोटबंदी के बाद कितने पुराने नोट वापस? RBI गवर्नर ने दिया ये जवाब !

आरबीआई ने आज भी इस बात का जवाब नहीं दिया कि नोटबंदी के बाद देश के केंद्रीय बैंक के पास 500-1000 रुपये के कुल कितने पुराने नोट वापस आ चुके हैं.

नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद आरबीआई के पास कुल कितने पुराने नोट आए इसका जवाब हर देशवासी जानना चाहता है. हालांकि आरबीआई ने आज भी इस बात का जवाब नहीं दिया कि नोटबंदी के बाद देश के केंद्रीय बैंक के पास 500-1000 रुपये के कुल कितने पुराने नोट वापस आए हैं. लिहाजा सरकार का नोटबंदी के जरिए काला धन खत्म करने का जो लक्ष्य था वो पूरा हुआ या नहीं ये अभी तक साफ नहीं हुआ है.

नोटबंदी के बाद जमा पैसे की गिनती जारी है वित्त मंत्रालय की स्थाई स्टैंडिग कमेटी के सदस्यों ने जब आरबीआई गवर्नर से पूछा कि नोटों की गिनती का फाइनल आंकड़ा कब आएगा तो उर्जित पटेल ने कहा है कि नोटबंदी के बाद जमा पैसे की गिनती जारी है और गिनती कब खत्म होगी इसकी डेडलाइन तय नहीं है. इससे पहले 18 जनवरी को हुई मीटिंग में दिए गए उनके जवाबों से भी पैनल असंतुष्ट रहा था. पिछली बैठक में उर्जित पटेल ने नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा किए गए कुल पुराने नोटों की संख्या नहीं बताई थी. उन्होंने सिर्फ ये जानकारी दी थी कि 9.2 लाख करोड़ राशि के नए नोट चलन में आ गए हैं. नोटों की गिनती के लिए खास मशीन नोटबंदी और डिजिटल लेनदेन की स्थिति की समीक्षा कर रही समिति के सामने पटेल ने बताया कि नोटों की गिनती के काम में अब तेज़ी आ रही है क्योंकि नोट गिनने के लिए एक खास तरह की मशीन मंगाई गई है. नई मशीन से नकली नोटों को भी असली नोटों से आसानी से अलग किया जा सकता है. आरबीआई गवर्नर ने पुराने नोटों का अंतिम आंकड़ा देने की कोई समय सीमा भी नहीं बताई है. बिटकॉइन पर भी उठाया सवाल वित्त मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति की इस बैठक में बिटकॉइन और उस जैसी बाक़ी वर्चुअल करेंसी पर भी सवाल उठाए गए हैं. बैठक में मौजूद सभी सांसदों ने हाल ही में कुछ अखबारों में छपे बिटकॉइन के एक विज्ञापन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब अभी तक भारत में बिटकॉइन अवैध है तो फिर उसका विज्ञापन कैसे छप गया. बैठक में मौजूद एक सदस्य ने तो इस मसले पर एफआईआर दर्ज़ कर मामले की जांच करने तक का सलाह भी दी. देश के टॉप 12 डिफॉल्टर्स के नाम बताने को कहा गया नोटबंदी मामले में जांच कर रही संसद की स्थाई समिति के कुछ सदस्यों ने इस बात पर भी सवाल खड़े किए हैं कि अब फिर से कुछ को-ऑपरेटिव बैंकों में पुराने नोट जमा करने के लिए राहत क्यों दी गई है? बैठक में मौजूद कुछ सदस्यों ने एनपीए को लेकर भी सवाल उठाया और उर्जित पटेल से देश के टॉप 12 डिफॉल्टर्स के नाम बताने को कहा. हालांकि आरबीआई गवर्नर ने गोपनीयता का हवाला देकर इन 12 टॉप डिफॉल्टर्स के नाम बताने से भी इंकार कर दिया. गवर्नर उर्जित पटेल की हो रही है लगातार पेशी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर उर्जित पटेल संसदीय समिति के सामने लगातार पेश हो रहे हैं. उनसे नोटबंदी और उससे जुड़े कई सवालों जैसे नोटबंदी लागू करने के कारणों, आरबीआई की तैयारियों और सिस्टम में कुल वापस आए पैसों पर सवाल किए जा रहे हैं. गौरतलब है कि नोटबंदी को हुए 9 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है पर गर्वनर उर्जित पटेल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि कितने पुराने नोट अभी तक जमा हुए हैं. पूर्व यूपीए सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता में ये पैनल 13 जुलाई को वित्त मंत्रालय के कई अधिकारी से भी मिलेगा. 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के ऐलान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल करेंसी की 86 फीसदी रकम अवैध करार देते हुए 500-1000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया था.

ये भी हैं आपके लिए काम की खबरें

पुराने मोबाइल-क्रेडिट कार्ड बिल पर सर्विस टैक्स ही लगेगा, जीएसटी नहीं Economy के लिए बुरी खबरः मई में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन घटकर 1.7 फीसदी हुआ दलाल स्ट्रीट में छाई हरियालीः सेंसेक्स-निफ्टी फिर ऑलटाइम हाई पर बंद रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे हैं तो जानें GST के ये 5 फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget