एक्सप्लोरर

Bank FD Vs Corporate FD: इतना बुरा भी नहीं कॉरपोरेट एफडी, खूबियां जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे आप

Bank FD Vs Corporate FD: लोगों को लगता है कि कॉरपोरेट एफडी की राह में बडे खतरे हैं. इसलिए बैंक एफडी की जगह ज्यादा पसंद करते हैं. पर दोनों में कुछ अच्छा और कुछ बुरा है. जानिए क्या है वह..

Bank FD Vs Corporate FD: मध्यमवर्गीय परिवारों में खर्च के बाद महीने के अंत मे बचे पैसे को जोडकर जमा बचत पर कमाई भविष्य का बड़ा सहारा होता है. इससे अतिरिक्त आमदनी के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट आज भी लोगों का सबसे विश्वसनीय ठिकाना है. इसके लिए लोग डाकघर या बैंक का रास्ता पकड़ते हैं. डाकघर में नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट या किसान विकास पत्र जैसी 10 साल में राशि दोगुना करने वाली स्कीमों को प्राथमिकता देते हैं.

बैंक एफडी और कॉरपोरेट एफडी दोनों देंगे अच्छा रिटर्न

वित्तीय रूप से थोड़ी अधिक समझदारी रखने वाले विभिन्न बैकों की ब्याज दरों की तुलना कर बेहतर रिटर्न देने वाले बैंक में राशि को फिक्स्ड डिपॉजिट कर देते हैं.

कॉरपोरेट बनाम बैंक एफडी की अच्छाई-बुराई जानना जरूरी

याद रखें कि फिक्स्ड डिपॉजिट केवल गारंटीड रिटर्न चाहने वालों के लिए ही निवेश का सीमित विकल्प है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंक एफडी से भी ज्यादा क़ॉरपोरेट एफडी रिटर्न देते हैं. फिर भी यह बैंक एफडी की तुलना में बेहतर विकल्प नहीं बन पाया है? आइए इन कारणों पर विचार करते हैं. सबसे बड़ा कारण तो निवेश की सुरक्षा का है. बैंक एफडी के रिजर्व बैंक की ओर से रेगुलेट किए जाने के कारण इसका रिटर्न सुरक्षित रहता है. यानी यह तय रहता है कि निवेश की गई राशि और उस पर जिस फायदे का वादा किया गया है, वह मिलेगा ही.

कॉरपोरेट एफडी पर क्यों रहती है शंका

कॉरपोरेट एफडी के बारे में सबसे अधिक डर इसे जारी करने वाली एजेंसी या यो कहें कि जमा लेना वाली एजेंसी के डिफ़ॉल्ट लेने का होता है. उसके बाद राशि की रिकवरी के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है. कॉरपोरेट एफडी का बीमा भी नहीं होता है. इस कारण जोखिम और अधिक बढ़ जाता है. परंतु नामी-गिरामी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों से अच्छी क्रेडिट वाली कॉरपोरेट एफडी में निवेश का विकल्प काफी हद तक सुरक्षित माना जा सकता है. इस तरह बैंक एफडी कम जोखिम में कम रिटर्न और कॉरपोरेट एफडी अधिक जोखिम में अधिक रिटर्न प्रदान करते हैं. इसलिए समझदारी से दोनों में निवेश के विकल्प अच्छे हैं.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget