एक्सप्लोरर

कोविड- 19: WTO ने कहा- वैश्विक व्यापार में इस साल एक तिहाई तक की गिरावट की आशंका

कोरोना वायरस महामारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है. डब्ल्यूटीओ ने वैश्विक व्यापार में गिरावट की आशंका जताते हुए कहा कि आंकड़े भयावह होंगे.

जिनेवा: विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से वैश्विक व्यापार में 2020 में एक तिहाई तक की गिरावट आने की आशंका है. संगठन ने कहा कि आंकड़े भयावह होंगे. डब्ल्यूटीओ ने एक बयान में कहा, ‘‘विश्व व्यापार में 2020 में 13 प्रतिशत से 32 प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है. इसका कारण कोरोना वायरस महामारी के कारण सामान्य आर्थिक गतिविधियां तथा जीवन बुरी तरीके से प्रभावित होना है.’’ बयान के अनुसार इसकी व्यापक आशंका है कि ‘अप्रत्याशित’ स्वास्थ्य संकट से किस प्रकार व्यापार प्रभावित होगा.

इस बीच, डब्ल्यूटीओ प्रमुख रोबर्टों ऐजेवेदो ने बुधवार को आगाह करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भीषण वैश्विक मंदी की चपेट में आ सकती है. डब्ल्यूटीओ ने अपने मुख्य सालाना अनुमान में कहा है कि नोवल कोरोना वायरस से बहुत पहले 2019 में ही व्यापार धीमा पड़ने लगा था.

लेकिन अब इस वायरस से दुनिया में 14 लाख लोग संक्रमित हैं जबकि 80,000 लोगों की मौत हुई है. इसको देखते हुए विभिन्न देशों की सरकारों ने ‘लॉकडाउन’ (बंद) जैसे बड़े कदम उठाए. दुनिया भर में आधे से अधिक लोगों को घरों में रहने को कहा गया है और आर्थिक गतिविधियां कई स्थानों पर लगभग थम सी गयी है.

डब्ल्यूटीओ ने कहा कि व्यापार तनाव और ब्रेग्जिट को लेकर अनिश्चितताओं से पहले से ही प्रभावित था. अब इसमें दुनिया के लगभग सभी क्षेत्रों में इस साल दहाई अंक में गिरावट की आशंका है.

एजेवेदो ने बयान में कहा, ‘‘सबसे पहला और महत्वपूर्ण संकट स्वास्थ्य का है. इसके करण सरकारों ने लोगों के जीवन को बचाने के लिये अप्रत्याशित उपाय किये हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘व्यापार और उत्पादन में गिरावट से घरों और कंपनियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. यह सब बीमारी के कारण लोगों के प्रभावित होने के अलावा है.’’

गौरतलब है कि मौजूदा संकट से पहले व्यापार तनाव और अनिश्चितताओं और धमी पड़ती आर्थिक वृद्धि की वजह से वैश्विक वस्तु व्यापार पर असर पड़ा. इसकी वजह से इसमें 2019 में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई. जबकि एक साल पहले इसमें 2.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. डब्ल्यूटीओ ने कहा कि वैश्विक वस्तु निर्यात का मूल्य डॉलर में तीन प्रतिशत घटकर 18,890 अरब डॉलर रहा.

वाणिज्य सेवा व्यापार पिछले साल अपेक्षाकृत कुछ बेहतर रहा. यह 2 प्रतिशत बढ़कर 6030 अरब डॉलर रहा लेकिन 2018 के मुकाबले वृद्धि धीमी रही. उस साल इसमें 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. लेकिन चीन में पिछले साल के अंत में कोरोना वायरस का पहला मामला आने के बाद से स्थिति नाटकीय रूप से बदली है. डब्ल्यूटीओ ने कहा कि वैश्विक झटकों की तुलना 20008-09 के वित्तीय संकट से की जा सकती है लेकिन स्थिति उससे कही अधिक खराब है.

बयान में कहा गया है, ‘‘लोगों की आवाजाही पर रोक, सामाजिक दूरी से बीमारी का फैलाव कम होगा लेकिन इसका यह भी मतलब है कि श्रम की आपूर्ति, परिवहन और यात्रा आज सीधे प्रभावित हैं. वित्तीय संकट के दौरान ऐसा नहीं था.’’

कोरोना वायरस के चलते 19.5 करोड़ नौकरियों के खत्म होने की संभावना- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget