एक्सप्लोरर

कोरोना महामारी का असर: लॉकडाउन से अप्रैल में भारत की आर्थिक गतिविधि हुई धीमी

सब्जियों, अनाज और खाने- पीने की दूसरी वस्तुओं के दाम घटने से खुदरा मुद्रास्फीति की रफ्तार अप्रैल में धीमी पड़कर 4.29 प्रतिशत रही. यह पिछले तीन महीने में मुद्रास्फीति का सबसे निचला आंकड़ा है.दूसरी लहर ने पहली लहर के संबंध में ग्रामीण भारत पर अधिक प्रभाव डाला है. पहली लहर में ग्रामीण भारत काफी हद तक अप्रभावित था. अगले कुछ हफ्तों में राज्यों में प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील की संभावना है.

कोरोना वायरस: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. हालांकि अब नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. दूसरी लहर के दौरान देश के लगभग सभी बड़े राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा की, जो अभी भी जारी है. महामारी से देश की अर्थव्यवस्था को भी चोट पहुंची है. अप्रैल में देश की आर्थिक गतिविधि धीमी हुई है.

लॉकडाउन में अर्थव्यवस्था के कमजोर होने पर ब्लूमबर्ग के अर्थशास्त्री अभिषेक गुप्ता का कहना है कि केंद्र सरकार के पास नकद राहत देने के लिए पूंजी नहीं है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से 99 हजार 122 करोड़ का लाभांश मिला है, लेकिन राहत पैकेज के रूप में अभी सिर्फ टैक्स छूट ही दी जा सकती है.

अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान

ब्रिटेन के बैंक बार्कलेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लॉकडाउन के बाद भारत को 5.4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है. बार्कलेज ने भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर के अपने अनुमान को भी घटा दिया है. उसने अनुमान 10 फीसदी से घटाकर 9.2 फीसदी कर दिया है. वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी लहर से देश की जीडीपी को 4.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है.

मुद्रास्फीति के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर

उल्लेखनीय है कि सब्जियों, अनाज और खाने- पीने की दूसरी वस्तुओं के दाम घटने से खुदरा मुद्रास्फीति की रफ्तार अप्रैल में धीमी पड़कर 4.29 प्रतिशत रही. यह पिछले तीन महीने में मुद्रास्फीति का सबसे निचला आंकड़ा है. वहीं खाने -पीने का सामान, कच्चा तेल और विनिर्मित वस्तुओं के दाम बढ़ने से अप्रैल में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 10.49 प्रतिशत के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई.

भारतीय रिजर्व बैंक को दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ मुद्रास्फीति को 4 प्रतिशत के स्तर पर रखने की जिम्मेदारी दी गई है. अर्थव्यवस्था में 2020-21 में 7.6 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद मुद्रास्फीति ऊंची रहने के कारण ही आरबीआई पिछले कई द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर में कटौती नहीं कर सका.

ग्रामीण भारत पर अधिक प्रभाव

बता दें कि दूसरी लहर ने पहली लहर के संबंध में ग्रामीण भारत पर अधिक प्रभाव डाला है. पहली लहर में ग्रामीण भारत काफी हद तक अप्रभावित था. अगले कुछ हफ्तों में राज्यों में प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना के गंभीर रूप लेने से रोकने में कोविशील्ड और कोवैक्सीन कितनी प्रभावी? जांच करेगा ICMR

कोरोना वायरस: साइंस जर्नल लांसेट ने केंद्र और राज्यों को दिए 8 सुझाव, केंद्रीय प्रणाली बनाने की दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting LIVE: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
LIVE: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget