एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस का असरः एक लाख लोगों ने EPF से पैसा निकालने के लिए आवेदन दिए

एंप्लाई प्रॉविडेंट फंड(ईपीएफ) में से पैसे निकालने के लिए करीब 1 लाख लोगों ने आवेदन दे दिया है. कोरोना वायरस के कारण बनी स्थितियों के कारण पीएफ से पैसा निकालने की मंजूरी लोगों को दी गई थी.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के कारण बनी स्थितियों के कारण सरकार ने ईपीएफ सब्सक्राइबर्स को उनके प्रॉविडेंट फंड से पैसे निकालने की सुविधा दी थी. अब ये खबर आई है कि 10 दिनों से भी कम के वक्त में देश में 1 लाख लोगों ने अपने पीएफ खातों से पैसा निकालने के लिए आवेदन दे दिया है.

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एंप्लाई प्रॉविडेंट फंड(ईपीएफ) में से पैसे निकालने के लिए करीब 1 लाख लोगों ने आवेदन दे दिया है. ऐसा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दी गई राहत के मद्देनजर हुआ है जिसमें लोगों को उनके पीएफ खातों से रकम निकालने की मंजूरी दी गई थी.

इसके लिए रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ ने अब तक करीब 125 करोड़ रुपये संवितरित किए हैं, सूत्रों ने ये जानकारी भी है. कोविड-19 के संकट से बचने के लिए श्रम मंत्रालय ने पहले ही ये जानकारी दी थी कि लोगों की पीएफ खाते से पैसा निकालने की अर्जी मिलने के तीन दिन के भीतर ही क्लेम को सेटल किया जाएगा.

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीती 26 मार्च को ये घोषणा की थी कि देश के करीब 4.8 करोड़ कर्मचारी जो कि ईपीएफ के सदस्य हैं वो अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं. इसके लिए शर्त है ईपीएफ सब्सक्राइबर्स तीन महीने की बेसिक सैलरी या महंगाई भत्ता या ईपीएफ खाते में जमा राशि की तीन चौथाई या 75 फीसदी राशि से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकते हैं. इन दोनों में मानकों में से जो भी कम होगा उतनी राशि ईपीएफ अंशधारक निकाल सकते हैं.

इसी के तहत श्रम मंत्रालय ने 29 मार्च को एक नोटिफिकेशन निकाला था और पैसा निकालने की शर्तों में छूट देते हुए कहा था कि पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत जो अंशधारक प्रॉविडेंट फंड में नियमित तौर पर अपना योगदान दे रहे हैं, उन्हें अपने प्रॉविडेंट फंड से बचत का पैसा निकालने के लिए नियमों में छूट दी जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक इस समय ईपीएफ से पैसा निकालने के लिए लोग रोजाना आवेदन डाल रहे हैं और आगे चलकर इनकी संख्या में और इजाफा हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget