एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: चीन में Apple के सभी स्टोर 9 फरवरी तक बंद, Foxconn ने कहा iPhone 9 में नहीं होगी देरी

चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण एप्पल ने चीन में अपने सभी स्टोरों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. वहीं एप्पल आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण iPhone 9 के लॉन्च में देरी नहीं होगी.

नई दिल्लीः चीन में 11,800 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. इसके कारण एप्पल ने चीन में अपने सभी स्टोरों को 9 फरवरी तक अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण एप्पल 9 फरवरी तक चीन में अपने सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों, दुकानों और संपर्क केंद्रों को बंद रखेगा. जिसके कारण एप्पल के सीईओ टिम कुक ने आशंका जताई थी कि कंपनी के संचालन पर इसका असर पड़ सकता है. वहीं एप्पल आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन का कहना है इसके चलते चीन में iPhone SE 2 के लॉन्च में देरी नहीं होगी. फॉक्सकॉन का कहना है कि इसके लिए 'बैकअप योजना' बनाइ गई है. वहीं एप्पल के उत्पादन को बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए उपाय किए गए हैं. बता दें कि एप्पल अगले महीने iPhone SE 2 लॉन्च करने की योजना बना रहा है. ऐसे में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण हुए लॉक डाउन के कारण एप्पल के सीईओ टिम कुक ने एप्पल के उत्पादन में असर पड़ने कि बात कही थी. वहीं फोनएरिना ने शुक्रवार को मायड्राइवर्स के हवाले से बताया कि एप्पल ने बहुप्रतीक्षित iPhone SE 2 का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. कोरोना वायरस से चीन में अब तक 361 लोगों की मौत, भारत में रखी जा रही है कड़ी निगरानी जहां तक ​​iPhone SE 2 की बात कि जाए तो इसमें कुछ नए फीचर्स होंगे. खबर है कि यह फोन 3GB रैम, 64GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज और एप्पल A13 प्रोसेसर के साथ आने वाला है. इसके साथ ही इसमें मोटे बेजल्स के साथ 4.7 इंच का डिस्प्ले आने की बात कही गई है. वहीं कोवेन के एक प्रसिद्ध विश्लेषक कृष शंकर ने दावा किया है कि iPhone SE 2 की कीमत लगभग $ 475 तक होगी. भारत में कोरोना वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि हुई, चीन में अब तक 305 लोगों की मौत बता दें कि चीन के कोरोना वायरस के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर अब 304 तक पहुंच गया है. वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने14 हजार से भी ज्यादा लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget