एक्सप्लोरर

कोरोना ने दिया स्मार्टफोन मार्केट को झटका,15 फीसदी तक गिर सकती है बिक्री

कोरोना वायरस ने जहां एक ओर दुनियाभर में हाहाकार मचा रखा है. वहीं आर्थिक जगत में भी इसकी वजह से काफी गिरावट देखी गई है.कोरोना के कारण सबसे ज्यादा नुकसान स्मार्टफोन इंडस्ट्री को हुआ है. एक अनुमान के मुताबिक भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री में 13 से 15 फीसदी तक गिरावट आ सकती है.

कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए देश में लगे लॉकडाउन ने स्मार्टफोन इंडस्ट्री को भी करारा झटका दिया है. मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) और काउंटर प्वाइंट रिसर्च का अनुमान है कि भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री में 13 से 15 फीसदी तक गिरावट आ सकती है.

हाल के वर्षों में यह पहली बार होगा जब स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट की आशंका जताई गई है. लॉकडाउन की वजह से बड़ी तादाद में लोगों की नौकरियां गई हैं और वेतन में कटौती हुई है. इसका सीधा असर लोगों की खरीद क्षमता पर पड़ रही है.

रिसर्च कंपनियों का कहना है लॉकडाउन के दौरान नौकरियां जाने और वेतन कटौती से उपभोक्ता अब स्मार्टफोन खरीदने के फैसले को टाल रहे हैं. कंपनियों में उत्पादन न होने की वजह से भी सप्लाई पर असर पड़ा है. नए मॉडल बाजार में नहीं आ पा रहे हैं. इसके अलावा स्मार्टफोन पर जीएसटी 12 फीसदी से बढ़ा कर 18 फीसदी करने के फैसले का भी मांग और बिक्री पर असर पड़ा है.

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) का कहना है कि पहले भारतीय बाजार में 14 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री का अनुमान लगाया गया था लेकिन अब इसके घटकर 13 करोड़ फोन तक सिमटने के आसार हैं. वहीं काउंटर प्वाइंट रिसर्च ने पहले 14 करोड़ 20 लाख स्मार्टफोन बिक्री का अनुमान लगाया था लेकिन अब 13 करोड़ 70 लाख फोन ही बिकने के आसार हैं.

पिछले साल भारत में 15 करोड़ 80 लाख स्मार्ट फोन की बिक्री हुई थी. इस साल स्मार्टफोन की बिक्री में ग्रोथ की दर दहाई अंक को पार नहीं कर पाएगी. फीचर्स फोन की बिक्री में भी गिरावट की आशंका जताई गई थी. इसमें 42 फीसदी की गिरावट आ सकती है. पिछले साल 13 करोड़ फीचर्स फोन बिके थे. लेकिन इस बार इसकी बिक्री घट कर साढ़े सात करोड़ फोन तक सिमट जाएगी.

यह भी पढ़ेंः

आयकर विभाग ने ITR फॉर्म में किए कई बदलाव, जानें बिजली बिल से जुड़े नए सवाल के बारे में

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने EBLR में 0.40 फीसदी की कटौती की, सस्ते हो सकते हैं लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget