एक्सप्लोरर

कोरोना ने बढ़ाई आर्थिक असुरक्षा, बैंकों के डिपोजिट में 11.28 फीसदी का इजाफा

आर्थिक भविष्य के प्रति लोग अनिश्चित. खर्च करने के बजाय अपना पैसा बैंकों में सुरक्षित रखना चाह रहे हैं.

कोरोनावायरस संक्रमण ने अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है. लॉकडाउन की वजह से कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है और सैलरी में कटौती की गई है. इससे लोगों में आर्थिक असुरक्षा काफी बढ़ी है. इस आर्थिक असुरक्षा ने उनके वित्तीय व्यवहार पर असर डाला है. लोग खर्च करने के बजाय अपना पैसा बैंकों में सुरक्षित रखना चाह रहे हैं.

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 5 जून को खत्म हुए पखवाड़े के दौरान देश के बैंकों में डिपोजिट ग्रोथ 11.28 फीसदी रही और  यह 139.55 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई. इसके साथ ही क्रेडिट ग्रोथ भी दर्ज की गई और यह 6.24 बढ़ कर 102.54 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई.

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 7 जून 2019 को खत्म हुए पखवाड़े में बैंकों का लोन 96.51 लाख करोड़ रुपये थे. इसी दौरान डिपॉजिट 125.40 लाख करोड़ रुपये थी. 5 जून 2020 के पखवाड़े के दौरान बैंक के एडवांस में 0.3 फीसदी यानी 32,022 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. डिपोजिट इसी दौरान 0.9 प्रतिशत बढ़कर 125 लाख करोड़ रुपए हो गई. इंडिया रेटिंग ने कहा है कि बैंक डिपोजिट में अचानक वृद्धि पिछले कुछ महीनों में दिखी है.

अर्थव्यवस्था को लेकर लोगों में निराशा का माहौल

बैंक डिपोजिट में इजाफा यह दिखाता है अर्थव्यवस्था लेकर लोगों में अभी भी विश्वास नहीं है. सरकार ने लगातार इसे पटरी पर लाने की कोशिश में कई योजनाओं का ऐलान किया है. इनमें 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज शामिल है. इसमें से तीन लाख करोड़ रुपये अकेले एमएसएमई सेक्टर के लिए है. सरकार को उम्मीद है कि इससे सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला यह सेक्टर अपने कामकाज में तेजी ला पाएगा और रोजगार बढ़ेंगे. सरकार ने प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य में ही काम देने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये का कार्यक्रम का भी ऐलान किया है. इसके तहत प्रवासी मजदूरों को न्यूनतम 125 दिनों के लिए काम दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget