एक्सप्लोरर

मार्च में खुदरा महंगाई दर में कमी, घटकर 5.91 फीसदी पर आई

मार्च महीने में खुदरा महंगाई दर में थोड़ी कमी देखने को मिली है. फरवरी में जहां रिटेल महंगाई दर 6.58 फीसदी पर थी वहीं मार्च में ये घटकर 5.91 फीसदी पर आ गई है.

नई दिल्लीः देश में आर्थिक मोर्चे पर वैसे तो कोई अच्छी खबर आ नहीं रही है लेकिन महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत की खबर मिली है. मार्च महीने में महंगाई दर में कमी आई है. मार्च महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) पर आधारित खुदरा महंगाई दर घटकर 5.91 फीसदी पर आई है जो कि फरवरी में 6.58 फीसदी पर रही थी.

हालांकि साल दर साल आधार पर देखें तो खुदरा महंगाई दर में कमी नहीं है बल्कि इजाफा है. मार्च 2019 में देश की खुदरा महंगाई दर 2.86 फीसदी पर रही थी. बता दें कि खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में कटौती के कारण मार्च के महीने में रिटेल महंगाई दर में कमी देखने को मिली है.

खाद्य महंगाई दर में मार्च महीने में कमी देखी गई है और ये फरवरी के मुकाबले नीचे आई है. मार्च में खाद्य मंहगाई दर घटकर 8.76 फीसदी पर आई है जो कि फरवरी के महीने में 10.81 फीसदी पर रही थी. सब्जियों, फलों, दूध, मांस-मछली आदि की बिक्री में कमी के चलते इनके दाम में भी बेतहाशा गिरावट आई है और इसका असर खाद्य महंगाई दर पर देखने को मिला है.

दालों की महंगाई दर में थोड़ी कमी देखी गई और मार्च में दलहन और इससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 15.85 फीसदी पर रही. फरवरी महीने में इन प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 16.61 फीसदी पर थी.

कोरोना वायरस के चलते घटी मांग-कीमतें गिरीं मार्च के महीने में कोरोना वायरस का काफी असर देखा गया और लोगों ने मांस-मछली की खपत में भी कटौती की. इसके असर से मांछ, मछली और अंडे जैसे उत्पादों की मांग में कमी आई और इनकी कीमतें भी कम हुईं. इसका असर भी खाद्य महंगाई दर पर पड़ा और इसके असर से खुदरा महंगाई दर के आंकड़े में कटौती देखी गई.

ये भी पढ़ें

सोने में फिर दिखा शानदार उछाल, 46,000 के स्तर को पार किया, चांदी भी चमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संकट के बीच भारत को एक और झटका! गोल्डमैन सैक्स का अनुमान- GDP में 50 bps की आएगी गिरावट
संकट के बीच भारत को एक और झटका! गोल्डमैन सैक्स का अनुमान- GDP में 50 bps की आएगी गिरावट
अभी तक नहीं मिला ITR रिफंड का पैसा? लाखों टैक्सपेयर्स का अटका भुगतान, जानें इसकी वजह...
अभी तक नहीं मिला ITR रिफंड का पैसा? लाखों टैक्सपेयर्स का अटका भुगतान, जानें इसकी वजह...
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिल सकती हैं बड़ी राहत, सैलरी में होगा जबरदस्त इजाफा...
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिल सकती हैं बड़ी राहत, सैलरी में होगा जबरदस्त इजाफा...
Dividend Alert: हर शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड बांट रही कंपनी, जानें कब तक खाते में आएंगे पैसे?
हर शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड बांट रही कंपनी, जानें कब तक खाते में आएंगे पैसे?

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget