एक्सप्लोरर

30 जून से पहले कर लें निवेश और बचत से जुड़े ये काम नहीं तो होगा नुकसान

देश में कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए पिछले दिनों सरकार ने टैक्स, निवेश और जरूरी वित्तीय नियमों का पालन करने के लिए डेडलाइन बढ़ा दी है.

देश में कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए पिछले दिनों सरकार ने टैक्स, निवेश और जरूरी वित्तीय नियमों का पालन करने के लिए डेडलाइन बढ़ा दी है. लिहाजा आप 30 जून से पहले ये काम कर लें. सरकार ने कई योजनाओं के नियमों का पालन करने लिए यही डेडलाइन रखी है. ऐसा करके आप संभावित नुकसान से बच जाएंगे.

टैक्स सेविंग इंस्ट्रूमेंट में निवेश

सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से पीपीएफ, एलआईसी, हेल्थ इंश्योरेंस में निवेश की समय सीमा बढ़ा दी थी. इन पर निवेश करने पर टैक्स छूट मिलती है. पहले निवेश की डेडलाइन 31 मार्च, 2020 थी लेकिन अब इसे बढ़ा कर 30 जून, 2020 कर दिया गया है.

छोटी बचत योजनाओं में डिपोजिट

अगर आपने पीपीएफ जैसी योजनाओं में निवेश शुरू किया है तो इसमें न्यूनतम राशि जमा करनी होती है. अगर आप पीपीएफ अकाउंट में वित्त वर्ष के दौरान न्यूनतम राशि नहीं डालते हैं तो यह इन-एक्टिव हो सकता है. इसमें मिनिमम अमाउंट डालने की डेडलाइन 31 मार्च, 2020 थी लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसे बढ़ा कर 30 जून,2020 कर दिया गया है.

पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना का एक्सटेंशन

अगर आपका पीपीएफ या सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट 31 मार्च, 2020 को मेच्योर हो गया है लेकिन आप चाहते हैं कि इसे और आगे बढ़ाया जाए तो आपके पास 30 जून, 2020 तक का समय है. डाक विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि पीपीएफ या सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट को एक्सटेंड करने की डेडलाइन 30 जून तक बढ़ा दी गई  है.

फॉर्म-16 जारी करने की तारीख बढ़ी

सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर एम्पलॉयर की ओर से कर्मचारियों को  दिए जाने वाले फॉर्म-16 जारी करने की डेडलाइन बढ़ा दी है. पहले इसकी डेडलाइन 15 जून, 2020 थी लेकिन अब यह बढ़ा कर 30 जून, 2020 कर दी गई  है. फॉर्म-16 एक टीडीएस सर्टिफिकेट होता है जिसमें आपके एम्पलॉयर की ओर से काटे गए टैक्स का ब्योरा होता है. साथ ही इसमें आपको दी गई सैलरी और भत्तों का ब्योरा होता है.

सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम

फरवरी से लेकर अप्रैल 2020 के बीच रिटायर होने वाले कर्मचारियों को राहत देने के लिए सरकार ने उनके रिटायरमेंट्स के बाद मिले पैसे को सीनियर सिटिजन स्कीम में डालने की डेडलाइन बढ़ा कर 30 जून कर दी है. नियमों के मुताबिक इस स्कीम का फायदे लेने के लिए जरूरी है कि वे रिटायरमेंट का पैसा एक महीने के भीतर ही इस स्कीम में डाल दें. तभी उन्हें इसके ज्यादा ब्याज का फायदा मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
Diwali Bonus 2026: दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget