एक्सप्लोरर

सेंसेक्स नई ऊंचाई की ओर- चढ़ते बाजार में कहीं हो न जाए घाटा, निवेश करते समय रखें इन चीजों का ध्यान

जरूरी नहीं है कि जिस शेयर में बड़े इनवेस्टर और वित्तीय संस्थान पैसा लगा रहे हैं वह छोटे निवेशकों के लिहाज से भी मुफीद हों. इसलिए रिटेल निवेशकों को देखा-देखी से बचना चाहिए.

ग्लोबल मार्केट में तेजी के साथ सेंसेक्स 50 हजार प्वाइंट्स को छूने को है. बुधवार को सेंसेक्स में 394 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. पिछले कुछ दिनों से शेयर मार्केट लगातार बढ़ता दिख रहा है. वैक्सीनेशन शुरू होने से इकोनॉमी में रिकवरी की उम्मीदों को मजबूती मिली है. लिहाजा निवेशक, अब ज्यादा जोखिम वाले निवेश इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर रहे हैं. यही वजह है कि निवेशकों के बढ़ते निवेश से शेयर मार्केट कुलांचे भर रहा है. इस तेजी को देखते हुए कई नए निवेशक शेयर मार्केट में एंट्री की सोच रहे हैं. लेकिन तेजी के इस माहौल में निवेशकों को कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है. आइए जानते हैं वे क्या हैं.

मार्केट चढ़ने के साथ गिरता भी है

मार्केट का चढ़ना स्थायी नहीं है. एक चढ़ते हुए बाजार में कंपनियों की वैल्यूएशन ज्यादा होती है. इसलिए आपको कंपनियों के शेयर महंगे मिलेंगे.  मार्केट को चढ़ते देख कर निवेश के लिए बाजार में एंट्री ठीक नहीं है. तेजी से चढ़ते मार्केट में उतनी ही तेजी से गिरावट भी आती है. इसलिए सावधान रहना चाहिए.

भेड़चाल से बचें

चढ़ते मार्केट में एक भेड़ चाल दिखती है. कई ब्रोकरेज और निवेश सलाहकार कंपनियां भी चढ़ते हुए शेयर को ही और चढ़ाती हैं. इनकी सलाहों से बचने की कोशिश करें. जरूरी नहीं है कि जिस शेयर में बड़े इनवेस्टर और वित्तीय संस्थान पैसा लगा रहे हैं वह छोटे निवेशकों के लिहाज से भी मुफीद हों. इसलिए रिटेल निवेशकों को देखा-देखी से बचना चाहिए.

कंपनियों के शेयरों की बढ़त नहीं उनका फंडामेंटल देखिए

किसी भी शेयर में निवेश से पहले उनके फंडामेंटल पर गौर करना जरूरी है. यह देखिए कि कंपनी की वैल्यूएशन क्या है. पिछली कुछ तिमाहियों में इसका प्रदर्शन क्या रहा है. कंपनी पर कितना कर्ज है और उसे खत्म करने के लिए वह क्या कर रही है. कंपनी के मौजूदा प्रोजेक्ट्स की क्या स्थिति. इन हालातों पर गौर करने बाद ही निवेश का फैसला करें.

रिसर्च करें

निवेश से पहले रिसर्च है. रिसर्च का सोर्स भी प्रामाणिक होना चाहिए. आप इनवेस्टिंग सलाह देने वाली साइटों, बिजनेस अखबारों, एनएसई और बीएसई पर दर्ज कंपनियों के ब्योरे से जानकारी जुटा कर निवेश का फैसला ले सकते हैं. जिन कंपनियों के शेयरों में जितनी ज्यादा जानकारी जुटाएंगे, उनमें निवेश का आपका फैसला भी उतना ही सही साबित होगा.

लॉन्ग टर्म निवेश पर ध्यान दें

रिटेल निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म स्ट्रेटजी सबसे सही होती है. मार्केट से अगर पैसा कमाना है तो आपको लंबे समय को लक्ष्य बना कर निवेश करना होगा. शॉर्ट टर्म निवेश बाजार के अनुभवी खिलाड़ियों के लिए है. रिटेल निवेशकों को हमेशा एक वित्तीय लक्ष्य को रख कर निवेश करना चाहिए.

इनएक्टिव PPF खाते पर नहीं मिलते कई फायदे, दोबारा शुरू करवाने का ये है प्रोसेस

Corona Vaccination: कोरोना वैक्सीन खरीदने की योजना बना रही कई बड़ी कंपनियां, अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों का करवाएगी टीकाकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 के पीक से 26% सस्ता हुआ सोना, अभी खरीदें या और दाम घटने का करें इंतजार?
2026 के पीक से 26% सस्ता हुआ सोना, अभी खरीदें या और दाम घटने का करें इंतजार?
GST: व्यापारी ध्यान दें, गलत ITC क्लेम करने पर लगेगा 18% वार्षिक ब्याज और पेनल्टी
GST: व्यापारी ध्यान दें, गलत ITC क्लेम करने पर लगेगा 18% वार्षिक ब्याज और पेनल्टी
काउंटडाउन शुरू...इस दिन होगी Jio IPO की धमाकेदार एंट्री! जानें डिटेल
काउंटडाउन शुरू...इस दिन होगी Jio IPO की धमाकेदार एंट्री! जानें डिटेल
ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टार्टअप्स से बढ़ी कमाई, कैसे अमीर बने भारत के ये 7 स्टार्स?
ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टार्टअप्स से बढ़ी कमाई, कैसे अमीर बने भारत के ये 7 स्टार्स?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! लोगों के लिए पानी नहीं और BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Embed widget