एक्सप्लोरर

LPG Price Today: त्योहारों से पहले ग्राहकों के लिए खुशखबरी! नेचुरल गैस की कीमतों में वृद्धि के बाद भी सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

LPG Cylinder Price: घरेलू सिलेंडर की बात करें तो इसके रेट्स में 6 जुलाई के बाद से ही कोई बदलाव नहीं किया गया है. राजधानी दिल्ली में इंडेन के घरेलू गैस सिलेंडर का दाम है 1,053 रुपये.

LPG Cylinder Price Reduced: अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के नए प्राइस जारी हो चुके हैं. 1 अक्टूबर को तेल कंपनियों ने रसोई गैस (Domestic LPG Cylinder) के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के प्राइस में गिरावट दर्ज की गई है.

आज से दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 25.50 रुपये सस्ता हो गया है. मुंबई की बात करें तो प्राइस में 32.50 रुपये कमी की गई है. कोलकता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के प्राइस में 36.50 रुपये की कमी दर्ज की गई है. चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के प्राइस में 35.50 रुपये की कटौती की गई है. ऐसे में त्योहारों से पहले यह ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि इस कारण बाहर में खाना-पीना सस्ता हो सकता है.

महानगरों में कितने में मिल रहा कमर्शियल गैस सिलेंडर?
19 किलो वाला गैस सिलेंडर इंडेन का एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1 अक्टूबर 2022 से 1859.50 रुपये में मिलेगा. मुंबई में यह 1811.50 रुपये, कोलकाता में 1959.00 रुपये और चेन्नई में यह गैस सिलेंडर 2009.50 रुपये मिलेगा. खास बात ये है कि लगातार छठे महीने भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है. इस कमी के बाद रेस्त्रां, होटल. दाबे आदि में खाना सस्ता हो सकता है. इससे पहले सितंबर में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के प्राइस में 100 रुपये तक की कमी की गई थी.

वहीं अगर 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की बात करें तो इसके रेट्स में 6 जुलाई के बाद से ही कोई बदलाव नहीं किया गया है. राजधानी दिल्ली में इंडेन के घरेलू गैस सिलेंडर का दाम है 1,053 रुपये. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां घरेलू सिलेंडर 1,052 रुपये, कोलकाता में 1,079 रुपये और चेन्नई में 1,068 रुपये में मिल रहा है.

CNG-PNG की कीमत बढ़ी
पिछले कुछ वक्त से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में प्राकृतिक गैसों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. ऐसे में सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस (Domestic Gas Price) के दाम 40% तक बढ़ाने का फैसला किया है जो एक अक्टूबर 2022 से हो गया है. प्राकृतिक गैस की कीमत को 6.1 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 8.57 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दिया गया है. इस बढ़ोतरी के बाद भी आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के प्राइस में कमी की गई है.

इससे आने वाले दिनों में देश में महंगाई कम होने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं बात करें आज के पेट्रोल और डीजल के प्राइस की तो इसके प्राइस में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है. लगातार 133 वें दिन भी देश में पेट्रोल-डीजल के प्राइस स्थिरता बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: अक्टूबर महीने के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के प्राइस हो गए जारी! यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Share Market Next Week: अक्टूबर में शेयर बाजार में रहेगी तेजी, 1000 से 1200 अंकों का आ सकता है उछाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget