एक्सप्लोरर

CMS Info Systems IPO: दूसरे दिन 66 फीसदी हुआ सब्सक्राइब, कल भी लगा सकते हैं पैसा, चेक करें डिटेल्स

CMS Info Systems Details: इस साल देश में कई आईपीओ ने निवेशकों को मालामाल किया है. CMS Info Systems का आईपीओ अभी भी सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन है, जिसमें आप पैसा लगा सकते हैं-

CMS Info Systems IPO: अगर आप भी साल के आखिर में किसी आईपीओ में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो यह काम की खबर है. इस साल देश में कई आईपीओ ने निवेशकों को मालामाल किया है. CMS Info Systems का आईपीओ अभी भी सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन है. अगर आप बाजार से पैसे कमाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास एक दिन का समय और बचा है यानी आप कल भी कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगा. 

NSE ने जारी किया आंकड़ा
नकदी प्रबंधन करने वाली कंपनी सीएमएस इंफो सिस्टम्स के आरंभिक सार्वजानिक निर्गम (IPO) को बुधवार को दूसरे दिन 66 फीसदी अभिदान मिला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर जारी आंकड़े के मुताबिक, आईपीओ के तहत पेश किए गए 3,75,60,975 शेयरों के मुकाबले 2,47,38,294 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं. 

जानें कितना मिला किसको अभिदान?
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी में 1.30 गुना तथा गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में चार फीसदी अभिदान मिला. कंपनी के 1100 करोड़ रुपये के आईपीओ में प्रवर्तक सायन इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड के सभी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है. 

चेक कर लें प्राइस बैंड
CMS Info Systems के आईपीओ का प्राइस बैंड 205-216 रुपये तय किया गया है. कंपनी की इस आईपीओ के जरिए 1100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. निवेशकों को एक बार में 69 शेयरों के लिए सब्सक्राइब करने का मौका मिलेगा और उसके बाद 69 के गुणक में इंवेस्टर्स इसमें पैसा लगा सकते हैं. 

क्या है कंपनी का कारोबार?
CMS Info Systems पूरे देश में बैंकों के लिये एटीएम में कैश मैनजमेंट का काम करती है साथ ही एटीएम इंस्टॉलेशन से लेकर रखरखाव का भी काम करती है. एटीएम प्वाइँट्स और रिटेल पीकअप प्लाइंट्स के आधार पर CMS Info Systems देश की सबसे बड़ी कैश मैनजमेंट कंपनी है. 3911 कैश वैन के साथ ही मार्च 2021 तक कंपनी के पास देशभर में 224 ब्रांच मौजूद हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget