एक्सप्लोरर

Share Market: शेयर बाजार की ऐतिहासिक उड़ान से मुख्य न्यायाधीश हुए चिंतित, सेबी और सैट को दी खास हिदायत

CJI on Share Market Rally: घरेलू शेयर बाजार बीते कुछ समय से ऐतिहासिक बुल रन के रॉकेट पर सवार है और नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है. इसी सप्ताह सेंसेक्स 80 हजार अंक के पार निकला है...

घरेलू शेयर बाजार इन दिनों ऐतिहासिक तेजी का गवाह बन रहा है. बीते एक महीने में सेंसेक्स ने 10 हजार अंकों की जबरदस्त छलांग लगाई है. इस रिकॉर्ड बुल रन से बाजार के निवेशकों को खूब कमाई हो रही है और वे खुश हैं. हालांकि बाजार का यह बुल रन हर किसी को खुश नहीं कर रहा, बल्कि कुछ लोगों को डरा भी रहा है. बाजार की इस रैली से हैरान होने वालों में अब देश के मुख्य न्यायाधीश का नाम भी जुड़ गया है.

बाजार की रैली पर मुख्य न्यायाधीश की चिंता

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शेयर बाजार की इस रिकॉर्ड रैली पर गुरुवार को अपनी चिंताएं जाहिर की. उन्होंने बीएसई सेंसेक्स के 80 हजारी बनने की कुछ खबरों का जिक्र करते हुए कहा कि यह सावधानी बरतने का समय है. खासकर बाजार की इस रैली में बाजार नियामक सेबी और सैट (सिक्योरिटीजअपीलेट ट्रिब्यूनल) को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है.

मुख्य न्यायाधीश ने किया सैट परिसर का उद्घाटन

मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ कल सैट के नए परिसर का उद्घाटन कर रहे थे. उन्होंने उसी दौरान शेयर बाजार की रैली पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा- बीएसई का 80 हजार अंक के पार निकल जाना उत्साह बढ़ाने वाला पल है, क्योंकि उसके साथ भारत एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है. हालांकि उसके साथ-साथ नियामकों के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी हो जाता है कि कोई गड़बड़ी न हो जाए.

सेबी और सैट की बढ़ती भूमिका पर दिया जोर

बकौल मुख्य न्यायाधीश, जैसे-जैसे शेयर बाजार में तेजी बढ़ती जाती है, मुझे लगता है कि सेबी और सैट की भूमिका भी बढ़ती जाती है. मेरे हिसाब से ऐसे माहौल में सेबी और सैट संस्थान के रूप में सतर्कता बरतेंगे. वे बाजार की सफलता का जश्न तो मनाएंगे, लेकिन साथ ही ये सुनिश्चित भी करेंगे कि बाजार की रीढ़ मजबूत बनी रहे. उन्होंने कहा कि देश में स्थिर व अनुमान लगाने योग्य निवेश का माहौल तैयार करने में सेबी और अपीलेट फोरम सैट की भूमिका बड़े राष्ट्रीय महत्व वाली हो जाती है.

इसी सप्ताह 80 हजार अंक के पार निकला सेंसेक्स

मुख्य न्यायाधीश की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब बीएसई सेंसेक्स ने इतिहास में पहली बार 80 हजार अंक के स्तर को इसी सप्ताह पार किया है. दरअसल शेयर बाजार की रैली पर यह कोई पहली बार चिंता नहीं जाहिर की गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कई बार बाजार की इस रैली के बीच एफएंडओ सेगमेंट में खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी पर चिंता जाहिर कर चुकी हैं. खुद बाजार नियामक सेबी भी डेरिवेटिव सेगमेंट में खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी से चिंतित है. दूसरी ओर सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच कुछ समय पहले मिड व स्मॉल कैप सेगमेंट में बबल की आशंका जाहिर कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: 500 रुपये के पार निकलेगा आईटीसी स्टॉक? मोतीलाल ओसवाल को दिख रही ये उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget