एक्सप्लोरर

Citigroup Layoffs: अब इस दिग्गज ग्लोबल बैंक में गिरी गाज, 20 हजार लोग होने वाले हैं बेरोजगार

Citigroup Layoffs: दुनिया की बड़ी और दिग्गज बैंक ने 20,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बनाया है. जानते हैं इसके पीछे के कारण के बारे में.

Citigroup Layoffs: अमेरिका के दिग्गज बैंक सिटीग्रुप इंक (Citigroup Inc) ने अगले दो सालों में 20,000 से अधिक लोगों की छंटनी का प्लान बनाया है. बैंक ने यह फैसला 14 सालों में सबसे खराब तिमाही नतीजों के बाद लिया है. इस अमेरिकी बैंक ने 2,39,000 लोगों के अपने टोटल वर्कफोर्स में 20,000 की कटौती करने का प्लान बनाया है. ऐसे में साल 2026 तक बैंक में काम करने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या 8 फीसदी तक कम हो सकती है.

छंटनी से आएगी खर्चों में बड़ी कमी

मनीकंट्रोल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सिटीग्रुप इंक के ऊपर इस छंटनी के प्लान से 1 अरब डॉलर का खर्च आएगा. यह पैसे निकाले गए कर्मचारियों को अतिरिक्त सैलरी और सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे. हालांकि बैंक का ओवरऑल खर्च कम होगा. बैंक में नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन फ्रेशन के कार्यभार संभालने के बाद से सिटीग्रुप अपने कारोबार को दोबारा व्यवस्थित करने में लगा हुआ है. बैंक की कोशिश है कि वह अपने खर्च को कम कर सके ताकि लाभ को बढ़ाया जा सके. 

बैंक ने शुक्रवार को यह अनुमान जताया था कि उसका इस साल का खर्च 53.5 से 53.80 अरब डॉलर के बीच हो सकता, जो पिछले साल के मुकाबले कुछ कम है. इससे पहले 2023 में बैंक का कुल खर्च 56.40 अरब डॉलर के आसपास रहा था. सिटीग्रुप 20,000 कर्मचारियों की अगले दो साल में छंटनी करके 2.5 अरब डॉलर की बचत की प्लानिंग अगले दो साल में कर सकता है.

तिमाही में रहे निराशाजनक नतीजे

सिटीग्रुप ने अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही के रिजल्ट्स जारी करते हुए बताया था कि उसे इस दौरान 1.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जो कि पिछले 14 सालों में बैंक के सबसे निराशाजनक नतीजे रहे हैं. पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले बैंक का रेवेन्यू 3 फीसदी तक गिरकर 17.40 अरब डॉलर तक आ गया है. इस नतीजे के बाद बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन फ्रेशन ने कहा कि साल 2023 उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है और हमारे लिए 2024 बेहद महत्वपूर्ण है. बैंक अगले दो सालों में बड़े स्तर पर रिस्ट्रक्चर करने वाला है, जिसके जरिए कुल 2.5 अरब डॉलर की बचत का प्लान बनाया गया है.

ये भी पढ़ें-

HCL Technologies: एचसीएल टेक को हुआ 4,350 करोड़ रुपये का मुनाफा, डिविडेंड देने का ऐलान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget