एक्सप्लोरर

Layoff News: अब चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने किया बड़ी छंटनी का एलान, इतने कर्मचारी जाएंगे बाहर

LinkedIn Layoffs 2023: सेमीकंडक्टर बनाने वाली विश्व की दिग्गज कंपनी इंटेल ने छंटनी का एलान कर दिया है. इसके फैसले के पीछे कंपनी ने कारण भी बताया है.

Intel Layoffs 2023: वैश्विक मंदी की मार कई दिग्गज कंपनियों के एंप्लाइज पर पड़ी है. कई बड़ी कंपनियां जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर, मेटा, अमेजन आदि ने कई चरण में छंटनी की है. इसके साथ ही स्टार्टअप कंपनियां ने भी फंडिंग की कमी के कारण कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. अब इस लिस्ट में चिप बनाने वाली बड़ी कंपनी इंटेल (Intel) का नाम भी जुड़ गया है. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने वर्कफोर्ट में कटौती की खबर पर मुहर लगा दी है, लेकिन अभी कुल प्रभावित कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं किया है.

कंपनी क्यों कर रही छंटनी

Intel ने छंटनी के फैसले के पीछे वैश्विक स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है. पिछले कुछ दिनों में टेक में हो रही छंटनी का असर इंटेल पर भी पड़ा है, ऐसे में कंपनी ने अपने वर्कफोर्स को कम करने का फैसला लिया है. Intel ने कहा कि वह कंपनी के कामकाज और स्ट्रेटजी में जल्द से जल्द बदलाव लाने की कोशिश कर रही है ताकि वह इस बदलते वित्तीय हालातों में खुद को ढाल सके. इसके साथ ही कंपनी के अधिकारी ने यह भी कहा कि हम अपने खर्च को कम करके काम करने की क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं. ऐसे में हम अलग-अलग डिपार्टमेंट में छंटनी का प्लान कर रहे हैं.

इन डिपार्टमेंट के कर्मचारी होंगे छंटनी का शिकार

इंटेल की इस छंटनी का असर अलग-अलग डिपार्टमेंट में काम करने वाले कई कर्मचारियों पर पड़ेगा. सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी अपने क्लाइंट कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर डिवीजन में 20 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. डेटा सेंटर डिवीजन को कंपनी द्वारा अपने कुल खर्च में 10 फीसदी तक की कटौती का आदेश दिया गया है. ऐसे में इस फैसले के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी कुल 20 फीसदी एंप्लाइज को नौकरी से निकाल सकती है.

पिछले साल की थी 500 कर्मचारियों की छंटनी

पिछले अक्टूबर Intel ने अपने खर्च में 3 अरब डॉलर तर की कटौती का फैसला किया था. इसके लिए कंपनी ने कैलिफोर्निया में 500 से अधिक एंप्लाइज की छंटनी कर दी थी. इसकी जानकारी  राज्य कार्यबल एजेंसियों और फाइलिंग ने दी थी. इंटेल के अलावा माइक्रोसॉफ्ट की स्वामित्व की कंपनी लिंक्डइन ने भी छंटनी का ऐलान किया है. कंपनी कुल 716 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है. इसके साथ ही LinkedIn ने यह भी बताया है कि वह अपनी चाइनीज जॉब ऐप्लिकेशन ऐप को भी बंद करने जा रही है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी, कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo News: इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी
इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget