एक्सप्लोरर

Xiaomi: शाओमी इंडिया के प्रमुख मुरलीकृष्णन बी ने इस्तीफा दिया, एकेडमिक्स रिसर्च फील्ड में आजमाएंगे हाथ

Xiaomi India Head Resigned: शाओमी इंडिया ने कहा कि शाओमी इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी इस साल के अंत में अपनी भूमिका से बाहर हो जाएंगे.

Xiaomi India Head Resigned: चीन की स्मार्ट डिवाइस मैन्यूफैक्चक्चरर Xiaomi के भारत प्रमुख मुरलीकृष्णन बी ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुरलीकृष्णन अब एकेडमिक्स रिसर्च के फील्ड में काम करना चाहते हैं. शाओमी ने बताया कि मुरलीकृष्णन भविष्य में भी कंपनी को इंडीपेंडेंट स्ट्रेटेजिक एडवाइजर के तौर पर सेवाएं देते रहेंगे.

मुरलीकृष्णन बी इस साल के अंत में अपनी भूमिका से बाहर होंगे

शाओमी इंडिया ने कहा कि शाओमी इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी इस साल के अंत में अपनी भूमिका से बाहर हो जाएंगे. कंपनी के साथ छह साल से ज्यादा तक रहने के बाद मुरलीकृष्णन अकादमिक शोध में अपने काम को आगे बढ़ाना चाहते हैं. मुरलीकृष्णन ने कंपनी की कमान तब संभाली जब प्रवर्तन निदेशालय के साथ उसका विवाद चरम पर था. प्रवर्तन निदेशालय ने अप्रैल 2022 में कथित तौर पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने के लिए कंपनी से 5551 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि जब्त की थी. 

Xiaomi ने कहा कि अपने पूरे कार्यकाल के दौरान, मुरलीकृष्णन ने शाओमी की ब्रांड उपस्थिति को बढ़ाने, टीमों में रणनीतिक दिशा का नेतृत्व करने और महत्वपूर्ण सार्वजनिक मामलों के प्रयासों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

मुरलीकृष्णन ने कंपनी में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं

2024 की तीसरी तिमाही में भारतीय बाजार में कंपनी की मात्रा के लिहाज से 16.7 फीसदी हिस्सेदारी और कीमत के लिहाज से 8.7 फीसदी हिस्सेदारी थी. मुरलीकृष्णन साल 2018 में शाओमी इंडिया में शामिल हुए और पद पर पदोन्नत होने से पहले उन्होंने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर  सहित कई-कई अलग भूमिकाएं निभाईं. बता दें कि शाओमी ने हाल ही में भारत में मोटोरोला मोबिलिटी के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीन माथुर को अपना चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. 

शाओमी कर रही भारत में खोई पोजीशन पाने की कोशिश

कई सालों तक भारत में स्मार्टफोन बाजार का नेतृत्व करने के बाद, Xiaomi अपनी नंबर एक स्थिति फिर से हासिल करने के प्रयास कर रहा है. काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक  ने 2024 की दूसरी तिमाही में शाओमी ने टॉप पोजीशन पर वापसी की थी लेकिन उसने फिर से वीवो से पिछड़कर वो जगह खो दी.

ये भी पढ़ें

Gold Return: अगले साल सोना देगा 18 परसेंट तक रिटर्न, चांदी बनाएगी और ज्यादा रईस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget