एक्सप्लोरर

चीन में एप्पल के वर्चस्व को मिल रही चुनौती, अब कंपनी ने लिया ये फैसला जो दिलाएगा बड़ा डिस्काउंट

Apple China Discount: एप्पल ने चीन में अपने मार्केट शेयर को बचाने की जद्दोजहद के तहत एक ऐसा कदम उठाया है जिसको कंपनी कम ही उठाती है. ये एक्शन जानकर आपको हैरानी हो सकती है.

Apple China Discount: दुनिया के स्मार्टफोन बाजार में चीन का रुतबा नंबर वन का है. चीन में इसकी अपनी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के अलावा एप्पल के फोन भी जमकर बिकते हैं. हालांकि अब ऐसी स्थिति आई है कि एप्पल को चीन के बाजार में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाना पड़ा है. 

एप्पल ने चीन में आईफोन पर बड़ा डिस्काउंट निकाला

रॉयटर्स की एक खबर के मुताबिक चीन के बाजारों में अपनी धाक जमाए रखने के लिए एप्पल ने बड़ा डिस्काउंट निकाला है. इसके तहत एप्पल ने 500 युआन (करीब 68.50 यूएस डॉलर) का डिस्काउंट अपने लेटेस्ट आईफोन मॉडल पर निकाला है. अपने 4 दिन के प्रमोशन के अंतर्गत एप्पल  जनवरी 4-7 के दौरान अपने आईफोन के कई मॉडल्स पर भारी छूट देने जा रही है.

जानिए किस मॉडल पर मिल रही कितनी छूट

आईफोन 16 प्रो कुल 7999 युआन के रेट पर मिलेगा और आईफोन 16 प्रो मैक्स में 9999 युआन की कीमत पर बिकने के साथ इसमें 500 युआन का डिस्काउंट दिया जा रहा है. आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस में 400 युआन का डिडक्शन या डिस्काउंट देखा जाएगा. 

चीन की घरेलू कंपनी हुवावेई से एप्पल को मिल रहा तगड़ा कॉम्पीटीशन

चीन की घरेलू कंपनी हुवावेई इस समय चीन के बाजार में छाई दिख रही है और चीन में बदलती आर्थिक स्थितियों के चलते एप्पल को और मोर्चों पर भी जूझना पड़ रहा है. इसी के चलते मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल अपनी पोजीशन को बनाए रखने के लिए चीन में लगातार नई कोशिशें कर रही हैं. चीन में एप्पल का मार्केट शेयर लगातार गिरता जा रहा है और इसे बनाए रखने के लिए एप्पल को ये तरीके अपनाने पड़े हैं.

चीन में घरेलू स्मार्टफोन कंपनियों का दबदबा बढ़ा

चीन में घरेलू स्मार्टफोन कंपनियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है और इसके चलते ग्लोबल कंपनी के तौर पर एप्पल को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है. एप्पल की धाक दुनिया की नंबर एक कंपनी के तौर पर तो है लेकिन चीन के बाजारों में अपना वर्चस्व बनाए रखने में इसे कड़ी जद्दोजहद करनी पड़ रही है.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोने की महंगाई ने किया हैरान, करीब 900 रुपये उछला, क्या अब भी खरीदारी का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने भी माना भारत का लोहा! पाक पेट्रोलियम मंत्री ने बताया क्यों भारत का एनर्जी मॉडल है बेस्ट
पाकिस्तान ने भी माना भारत का लोहा! पाक पेट्रोलियम मंत्री ने बताया क्यों भारत का एनर्जी मॉडल है बेस्ट
SBI Credit Card: एसबीआई कार्ड यूजर्स ध्यान दें! 1 मई से बदल रहे हैं ये जरूरी नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
SBI Card यूजर्स ध्यान दें! 1 मई से बदल रहे हैं ये जरूरी नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
भारतीय निवेशकों की मौज! दुबई ने हटाई प्रॉपर्टी वीजा की कड़ी शर्तें, होगी 90 लाख की सीधी बचत
भारतीय निवेशकों की मौज! दुबई ने हटाई प्रॉपर्टी वीजा की कड़ी शर्तें, होगी 90 लाख की सीधी बचत
ट्रेड का प्लान B! होर्मुज संकट के बीच पाक ने बदला रूट, सप्लाई के लिए ईरान को दिए 6 नए जमीनी रास्ते
ट्रेड का प्लान B! होर्मुज संकट के बीच पाक ने बदला रूट, सप्लाई के लिए ईरान को दिए 6 नए जमीनी रास्ते

वीडियोज

Chitra Tripathi: EXIT POLL में बीजेपी, EXACT पोल में क्या? | Bengal Elections 2026 | BJP Vs TMC
Gurugram Crime: कासन गांव में गैंगवार और पुरानी रंजिश का खूनी खेल! | Crime News | Haryana Police
Bengal Exit Poll: बंगाल में बड़ा उलटफेर! Mamata Banerjee की विदाई, BJP की चढ़ाई? | TMC
Mira Road Horror: मुंबई दहलाने की बड़ी साजिश! मीरा रोड कांड के पीछे ISIS का 'Lone Wolf' Plan!
West Bengal Exit Poll 2026: Bengal Exit Poll में BJP के आंकड़ों ने चौंकाया | Assam | Mamata | TMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टुडेज चाणक्या- ममता को 71 फीसदी मुसलमानों का वोट, पिछड़ों और दलितों ने किसका दिया साथ
टुडेज चाणक्या- ममता को 71 फीसदी मुसलमानों का वोट, पिछड़ों और दलितों ने किसका दिया साथ
पश्चिम बंगाल चुनाव: नतीजों से पहले संजय राउत का बड़ा बयान, 'जोर जबरदस्ती से...'
पश्चिम बंगाल चुनाव: नतीजों से पहले संजय राउत का बड़ा बयान, 'जोर जबरदस्ती से...'
अभी से हो गया प्लेऑफ पर फैसला? मुंबई समेत ये 3 टीम होंगी बाहर! सामने आया चौंकाने वाला समीकरण
अभी से हो गया प्लेऑफ पर फैसला? मुंबई समेत ये 3 टीम होंगी बाहर! देखें चौंकाने वाला समीकरण
बंगाल में 2021 की तरह एग्जिट पोल्स फेल हुए तो बीजेपी की कितनी बड़ी हार? लाइन से नपेंगे यह नेता, 2027 के चुनावों पर भी असर
बंगाल में 2021 की तरह एग्जिट पोल्स फेल हुए तो बीजेपी की कितनी बड़ी हार? 2027 चुनावों पर भी असर
कौन हैं राहुल रॉय संग रील बनाने वालीं महिला? वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
कौन हैं राहुल रॉय संग रील बनाने वालीं महिला? वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु के एग्जिट पोल में ट्विस्ट! स्टालिन नहीं इन्हें CM बनाना चाहती है जनता, जानें नाम
तमिलनाडु के एग्जिट पोल में ट्विस्ट! स्टालिन नहीं इन्हें CM बनाना चाहती है जनता, जानें नाम
Exit Polls: कैसे होता है एग्जिट पोल और इसे कराने में कितना आता है खर्च? एक क्लिक में जानिए सबकुछ
कैसे होता है एग्जिट पोल और इसे कराने में कितना आता है खर्च? एक क्लिक में जानिए सबकुछ
Bengal Exit Polls 2026: घुसपैठिए, महिला वोटर्स की नाराजगी और SIR ... इन 5 फैक्टर्स के चलते बंगाल में जा रही ममता सरकार!
घुसपैठिए, महिला वोटर्स की नाराजगी और SIR ... इन 5 फैक्टर्स के चलते बंगाल में जा रही ममता सरकार!
Embed widget