एक्सप्लोरर

China: बूढ़ा हो रहा पड़ोसी देश चीन, ड्रैगन पर मंडरा रहा कुछ इस तरह का खतरा

China Population: चीन में लगातार बूढ़ों की संख्या बढ़ रही है तो इसके लिए एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है. इससे आगे आने वाले समय में ड्रैगन को बड़ी परेशानी हो सकती है. जानें क्या है आशंका-

China GDP: पड़ोसी देश चीन में लगातार बढ़ती बुजुर्गों की संख्या और गिरती प्रजनन दर के परिणाम अब सामने आने लगे हैं. इसका असर वहां देश की अर्थव्यवस्था पर देखा जा रहा है और चीन की सरकार भी इस बात से चिंता में है. वहां नौजवान पीढ़ी की संख्या कम हो रही है और देश की कुल जनसंख्या में बूढ़ों की तादाद में इजाफा हो रहा है. साफ तौर पर लंबे समय में चीन की आर्थिक विकास दर पर इस बात का असर दिखेगा.

मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने निकाली रिपोर्ट

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने गुरुवार को एक रिपोर्ट निकाली है जिसमें चीन का कर्ज आगे चलकर बढ़ने की आशंका जताई गई है. इस रिपोर्ट में चीन को आगाह किया गया है कि देश में उत्पादन क्षमता में सतत गिरावट, लेबर यानी श्रमिकों की संख्या में लगातार कटौती के अलावा हेल्थकेयर और सामाजिक खर्च पर ज्यादा आवंटन के चलते देश के विकास के कार्यों के लिए सरकार के पास कम पूंजी रह सकती है और इसका असर लंबे समय में चीन की आर्थिक विकास दर पर देखा जा सकता है. 

देश के खपत पैटर्न में भी गड़बड़ी शुरू हुई

कोविड के संकटकाल के बाद चीन की आर्थिक विकास दर पर भारी असर देखा गया और इससे वहां की सरकार और देश के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी इस ओर ध्यान देना पड़ा है. चूंकि देश की जनसंख्या में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा होने से इसके उभरते सेक्टर्स में वर्कफोर्स की कमी देखी जा रही है और इसके साथ ही देश के खपत पैटर्न में भी विसंगतियां देखी जा रही हैं. 

चीन में कई खपत आधारित सेक्टर्स पर देखा जा रहा असर

मूडीज की रिपोर्ट में खास तौर पर इस बात का जिक्र है कि चीन में रियल एस्टेट सेक्टर के लिए मुश्किलों का दौर बन रहा है. बुजुर्गों को ज्यादा खर्च अपनी रिटायरमेंट की जरूरतों को पूरा करने पर करना पड़ रहा है और वो बचत और खपत पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं. इसका खामियाजा देश के कई खपत आधारित सेक्टर्स पर देखा जा रहा है.

चीन में प्रजनन दर में लगातार गिरावट- मूडीज की रिपोर्ट

चीन में साल 1979 से एक बच्चा पैदा करने की नीति थी जिसे बाद में बदल दिया गया था क्योंकि चीन में प्रजनन दर में लगातार गिरावट देखी जा रही थी. अब तो चीन में युवा कपल्स को तीन बच्चे पैदा करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है. मूडीज की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि साल 2010 के बाद से चीन में युवा पीढ़ी की संख्या नियमित रूप से घट रही है और यहां नवजात बच्चों की संख्या में 2010 के बाद के दशक में करीब 30 फीसदी की भारी गिरावट देखी जा चुकी है. चीन की कामकाजी जनसंख्या (15 से 64 साल आयु वर्ग) की जनसंख्या साल 2010 में 73 फीसदी के करीब थी और अब साल 2040 तक इसके घटकर करीब 40 फीसदी पर आ जाने का अनुमान है. 

साफ तौर पर अगर किसी देश की युवा जनसंख्या कम होती है तो वहां आर्थिक गतिविधियों के लिए लोगों की संख्या कम होती जाती है और चीन में ऐसा हो रहा है. इसी को दिखाती हुई मूडीज की रिपोर्ट इस ओर इशारा कर रही है कि अगर जल्द हालात नहीं बदले तो ड्रैगन के लिए मुश्किलों का एक और दौर शुरु हो सकता है.

ये भी पढ़ें

RBI Guidelines: RBI ने लोन अकाउंट में पेनल्टी को लेकर बैंकों- वित्तीय संस्थानों को जारी किए निर्देश, किया ये बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget