एक्सप्लोरर

Holi: छत्तीसगढ़ का हर्बल गुलाल बनाएगा काशी से पुरी और इंडोनेशिया से इटली तक अपनी पहचान, जानें क्या है खासियत

छत्तीसगढ़ के सांकरा डोम में बड़े पैमाने पर हर्बल गुलाल और अष्टगंध का उत्पादन हो रहा है. कुमकुम स्व-सहायता समूह की 60 महिला सदस्य जिन्हें दीदी कहकर पुकारा जाता है, इस काम में लगी हुई हैं.

Herbal Gulal News on Holi: छत्तीसगढ़ का हर्बल गुलाल अब काशी से पुरी और इंडोनेशिया से इटली तक अपनी पहचान बनाएगी. यह हर्बल गुलाल दुर्ग के कुमकुम स्व-सहायता समूह की महिलाएं बना रही है और इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. होली का पर्व नजदीक है और लोग एक-दूसरे को रंगने के लिए तरह-तरह के रंग-गुलाल जुटाने में लगे हुए है. दुर्ग के सांकरा में स्व-सहायता समूह की 60 महिलाएं तो बड़े पैमाने पर हर्बल गुलाल और अष्टगंध का उत्पादन के काम में लगी है.

बड़े पैमाने पर हो रहा है हर्बल गुलाल और अष्टगंध
यहां के सांकरा की स्व-सहायता समूह की महिलाओं का उत्पाद इंडोनेशिया से इटली तक और देश में पुरी से काशी तक पहुंचने वाला हैं. यहां बड़े पैमाने पर हर्बल गुलाल और अष्टगंध का उत्पादन हो रहा है. कुमकुम स्व-सहायता समूह की 60 महिला सदस्य जिन्हें दीदी कहकर पुकारा जाता है, इस काम में लगी हुई हैं. यह कार्य सांकरा डोम में हो रहा है. इसके लिए मशीन गणेश ग्लोबल गुलाल फर्म नाम की कंपनी ने लगाई है.

गणेश ग्लोबल गुलाल फर्म दे रही है सामग्री और मशीन
इस काम में लगी महिलाओं केा कंपनी ही अष्टगंध के लिए सामग्री प्रदान कर रही है और मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य कंपनी है. वहीं महिलाओं को हर दिन 200 रुपए मानदेय के अलावा प्राफिट शेयरिंग भी की जाएगी. कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि सांकरा स्व-सहायता समूह में हम ऐसी गतिविधियों को जगह दे रहे हैं जहां बड़े पैमाने पर स्थायी रोजगार की संभावना बने. जिस फर्म को यहां काम सौंपा गया है ,वो ग्लोबल फर्म है और दुनिया भर के देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करती है. मशीन भी कंपनी ने लगाई है. उन्होंने बताया कि बीते कुछ वर्षों में हर्बल गुलाल की मांग भी तेजी से बढ़ी है. यह खुशी की बात है कि हमारे समूह की महिलाएं इस दिशा में बढ़ी हैं और तेजी से काम कर रही हैं.

दक्षिण भारत, ओडिशा और काशी के धार्मिक स्थलों में होता है अष्टगंध का इस्तेमाल
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी देवांगन बताते है कि अष्टगंध का काफी उपयोग दक्षिण भारत, ओडिशा और काशी के धार्मिक स्थलों में होता है. फर्म को हमने जगह प्रदान की और फर्म ने हमारे लोगों को रोजगार दिया और प्राफिट में भी हिस्सा देगी. पाटन जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष साहू ने बताया कि गुलाल के उत्पादन के लिए मंदिरों से फूलों को चुना गया है. चार स्थानों मोहलई, कोनारी, सेलूद और नंदौरी में इसके लिए फूलों को सुखाया जा रहा है. सांकरा में इसकी प्रोसेसिंग होगी.

सांकरा में शुरू है उत्पादन
समूह की दिलेश्वरी ने बताती कि हम सब के लिए यह काम बहुत अच्छा है. हमारे लिए यह खुशी की बात है कि हमारा उत्पाद दुनिया भर में बिकेगा. बताया गया है कि बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन का कार्य सांकरा में शुरू हो गया है. अष्टगंध की लोकप्रियता दुनिया भर में है. दक्षिण में लोग त्रिपुंड लगाते हैं. दक्षिण पूर्वी एशिया में बाली जैसे द्वीपों तक हमारा प्रोडक्ट बिकता है क्योंकि यहां के मूल निवासी भी हिंदू धर्मावलंबी हैं और बड़े पैमाने पर भारतीय समुदाय के लोग इन देशों में बसे हैं. अष्टगंध का उपयोग विदेशों के मंदिरों में भी होता है. उल्लेखनीय है कि कौही, ठकुराइनटोला जैसे मंदिरों में बड़े पैमाने पर फूल चढ़ाये जाते हैं. इन सभी का अच्छा उपयोग हर्बल गुलाल के लिए हो रहा है.

ये भी पढ़ें

LIC IPO पर सवाल ! केरल विधानसभा ने LIC के IPO के खिलाफ आम सहमति से प्रस्ताव पारित किया

देश में मोबाइल ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या 76.5 करोड़ पर, युवा पीढ़ी ऑनलाइन बिताती है दिन में आठ घंटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
Share market today July 16: एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
कच्चा तेल 85 डॉलर के पार, जेब पर मंदी की मार, जानिए क्यों कांप रहा है भारतीय रुपया?
कच्चा तेल 85 डॉलर के पार, जेब पर मंदी की मार, जानिए क्यों कांप रहा है भारतीय रुपया?
Gold-Silver Rate: सस्ता होता ही जा रहा सोना, आज फिर से लुढ़क गया भाव; चांदी की 2 लाख के पार पहुंची कीमत
सस्ता होता ही जा रहा सोना, आज फिर से लुढ़क गया भाव; चांदी की 2 लाख के पार पहुंची कीमत

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget