एक्सप्लोरर

CEO Salary: देश में CEO की औसत सैलरी कितनी है, जानिए यहां इस सवाल का जवाब

CEO Average Salary: किसी कंपनी के सीईओ के पास जिम्मेदारियों का पहाड़ तो होता है लेकिन उनकी सैलरी भी इस काम के लिहाज से शानदार होती है. देश में एक सीईओ की औसतन सैलरी कितनी हो सकती है यहां जान सकते हैं.

CEO Average Salary: आज बिजनेस जगत में विप्रो के सीईओ थिएरी डेटापोर्ट (Thierry Delaporte) की जमकर चर्चा हो रही है क्योंकि वो आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले एग्जीक्यूटिव (Highest Paid Executive) बन गए हैं. उन्हें वित्त वर्ष 2021-22 में 79.8 करोड़ रुपये सैलरी मिली है और इस तरह वो आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा सैलरी हासिल करने वाले सीईओ हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी सीईओ को औसतन कितनी सैलरी मिलती है? अगर नहीं तो इसका जवाब हम आपको यहां बताने जा रहे हैं.

भारत में CEO की औसत सैलरी कितनी है
भारत में कंपनियों के CEO यानी चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर अच्छी सैलरी हासिल करते हैं और उनकी ऐवरेज सैलरी को देखें तो ये 29,52,040 रुपये यानी 30 लाख रुपये करीबन बैठती है. पेस्केल डॉटकॉम पर देशभर के करीब 800 से ज्यादा सीईओ से बात करके ये अनुमान हासिल किया गया है.

CEO की सैलरी की रेंज
देश में ऐवरेज सीईओ की सैलरी की रेंज 3.6 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ 2 लाख रुपये तक बताई जाती है. इसमें सीईओ को मिलने वाले बोनस, प्रॉफिट शेयरिंग और कमीशन सभी तरह के कम्पोनेंट शामिल रहते हैं. एक सीईओ की सैलरी में किस तरह से सैलरी का विभाजन हो सकता है- यहां जानें

बेस सैलरी- 4 लाख 90 हजार से 1 करोड़ तक
बोनस- 28 हजार रुपये से 30 लाख तक
प्रॉफिट शेयरिंग-10 हजार रुपये से 30 लाख तक
कमीशन- 10 हजार से 5 लाख 51 हजार तक

इन सब कंपोनेंट को मिलाकर 5 लाख 22 हजार रुपये से 1 करोड़ 30 लाख रुपये तक की सैलरी एक सीईओ को मिल सकती है.

एक्सपीरिएंस के हिसाब से CEO को मिल सकती है कितनी सैलरी

1 साल- 8 लाख 27 हजार रुपये तक
1-4 साल- 10 लाख रुपये तक
5-9 साल- 10 लाख रुपये तक
10-19 साल- 30 लाख रुपये तक
20 या उससे ज्यादा साल- 50 लाख

CEO का क्या काम होता है
एक सीईओ का काम संस्थान के सभी चार्ज संभालने से लेकर बिजनेस संबंधित सभी फैसलों को लेना है. इस पद को बनाए रखने के लिए सीईओ के पास शानदार सोशल स्किल्स, लीडरशिप क्वालिटी और निडर होकर बड़े फैसले लेने की क्षमता का होना जरूरी है. किसी सीईओ के पास कौनसे कार्य हैं ये उसके संस्थान की कार्यपद्धति के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. कुल मिलाकर ये जॉब महान कार्यों को करने की आवश्यकता से भरा हुआ है जिसके लिए सीईओ को अच्छा वेतन मिलता है.

ये भी पढ़ें

Electric Vehicle Insurance: खरीदनी है इलेक्ट्रिक कार तो पहले जानें इसके इंश्योरेंस के बारे में, समझें क्या कवर होगा

CEO's Salary: विप्रो के इस विदेशी CEO को मिलती है TCS और Infosys के सीईओ से भी ज्यादा सैलेरी, जानकर हैरान रह जायेंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget