एक्सप्लोरर

Central Government: बड़ी खबर! कोरोना की तीसरी लहर में केंद्र सरकार दे रही 5000 रुपये, जानें क्या है इसकी सच्चाई?

Central Government News: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं. एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार कोरोना फंड के तहत 5000 रुपये की धनराशि दे रही है.

PIB Fact Check News: केंद्र सरकार (Central Government) ने कोरोना काल में देश के गरीबों और जरूरतमंदों को कई तरह की सहायता दीं, जिससे कि किसी को भी खाने के लिए परेशान न होना पड़े. देश में एक बार फिर से कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है. ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं. एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार कोरोना फंड के तहत 5000 रुपये की धनराशि दे रही है.

सरकार दे रही 5000 रुपये
कोरोना काल में सोशल मीडिया पर कई फर्जी मैसेज वायरल हो रहे हैं. हाल ही में एक मैसेज वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि भारत सरकार कोरोना की तरफ से 5000 रुपये दिए जा रहे हैं. अगर आप भी ये 5000 रुपये पाना चाहते हैं तो जल्दी से अभी फॉर्म फिल कर दें. 

पीआईबी ने किया फैक्ट चेक
इस वायरल मैसेज के बारे में जब पीआईबी को पता चला तो पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक किया. पीआईबी ने फैक्ट चेक में बताया कि यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी.

PIB ने किया ट्वीट
पीआईबी ने अपने ट्वीट में लिखा कि एक फर्जी मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार के हेल्थ मंत्रालय द्वारा कोरोना फंड के तहत ₹5000 की धनराशि प्रदान की जा रही है. यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. ऐसे फर्जी संदेशों को फॉरवर्ड न करें. इस तरह की संदिग्ध वेबसाइट पर अपनी किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा न करें.

इस तरह के मैसेज से रहें सावधान
पीआईबी ने फैक्ट चेक के बाद में इस मैसेज को पूरी तरह से फर्जी बताया है. पीआईबी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के मैसेज से सभी लोग सावधान रहें. पीआईबी ने लोगों से ऐसे मैसेज को आगे फॉरवर्ड नहीं करने को कहा. ऐसे मैसेज के बहकावे में आकर आप अपनी निजी जानकारी और पैसों को खतरे में डालते हैं.

किसी भी मैसेज का करा सकते हैं फैक्ट चेक
अगर आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है तो आप उसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने के लिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है. इसके अलावा आप वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 
JSY Scheme: शादीशुदा महिलाओं के खाते में केंद्र सरकार ट्रांसफर करेगी 3600 रुपये, आप भी फटाफट कर दें अप्लाई, जानिए कैसे?

Voter ID Card बनवाना हुआ बहुत ही आसान, घर बैठे फटाफट कर दें अप्लाई, जानें क्या है तरीका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget