एक्सप्लोरर

Cement Prices: मानसून खत्म और सीमेंट के दाम चढ़े, हर बैग पर इतने बढ़ गए भाव, जानकर लगेगा झटका

Cement Rate Hike: घर-मकान-दुकान बनाना महंगा होगा क्योंकि मानसून के खत्म होते ही सीमेंट के दाम बढ़े हैं और इसके पीछे की वजह निर्माण गतिविधियों के बढ़ने की है. सीमेंट की डिमांड बढ़ी और दाम चढ़ गए हैं.

Cement Rate Hike: देश में मानसून सीजन खत्म हो रहा है और लगभग सारे क्षेत्रों से मानसूनी बादल विदा ले चुके हैं. इसका सीधा असर अब निर्माण गतिविधियों पर देखा जा रहा है और देश में कंस्ट्रक्शन के काम फिर से तेजी पकड़ रहे हैं. ऐसे में सीमेंट की मांग में भी अच्छी बढ़त देखी जा रही है और इसी के साथ सीमेंट की कीमतों में भी इजाफा हो गया है. 

कितने बढ़े सीमेंट के दाम- घर-मकान-दुकान बनाना होगा महंगा

सीमेंट के दाम में इस बार 10 रुपये से लेकर 30 रुपये प्रति बैग का इजाफा हुआ है. ये बढ़ोतरी 50 किलोग्राम वाले सीमेंट बैग पर हुई है और इसके साथ ही घर बनाने की लागत में इजाफा होता दिख रहा है. घर बनाने के लिए सीमेंट सबसे बड़े कंपोनेंट में से एक है. सीमेंट के दाम बढ़ने से घर बनाने की लागत में इजाफा होने के हालात हर साल देखे जाते हैं.

देश के 3 राज्यों में आज से सीमेंट महंगा

हिमाचल प्रदेश में पहले ही सीमेंट के दाम में बढ़ोतरी देखी जा चुकी है. इसके अलावा आज देश के 3 बड़े राज्यों में सीमेंट के बढ़े हुए दाम लागू हो चुके हैं. 

इस साल पहले नहीं बढ़े सीमेंट के दाम 

इस साल देश में लोकसभा चुनाव हुए और आचार संहिता लागू रहने की वजह से देश में निर्माण गतिविधयां कुछ महीनों के लिए बंद रही हैं. जिसके चलते देश में निर्माण गतिविधियां तेजी से नहीं हो पाईं और सीमेंट की मांग में कमी देखी गई. इसका असर सीमेंट के रेट पर आया और साल की पहली छमाही में सीमेंट के दाम में बढ़ोतरी का झटका आम जनता को नहीं लगा. 

लगभग सारे सीमेंट स्टॉक्स आज गिरावट पर

आज शेयर बाजार की गिरावट में सारी सीमेंट कंपनियां भी चपेट में आ गईं और इसमें सबसे ज्यादा अंबुजा सीमेंट में 2.18 फीसदी की भारी गिरावट रही. 2.07 फीसदी की गिरावट एसीसी में रही है. इसके अलावा भी कई सीमेंट कंपनियों पर शेयर बाजार की गिरावट का असर देखा जा रहा है और केवल 4 सीमेंट कंपनियां हैं जो आज टूटी नहीं हैं. इनके नाम इंडिया सीमेंट्स, जेके लक्ष्मी सीमेंट्स, सागर सीमेंट्स और उदयपुर सीमेंट्स हैं.

ये भी पढ़ें

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच सोना-चांदी के रिकॉर्डतोड़ भाव, क्या अब भी खरीदारी का वक्त- जानें एक्सपर्ट्स से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget