एक्सप्लोरर

Cement  Prices Hike: सीमेंट कंपनियों ने सितंबर में इतने बढ़ा दिए दाम, घर बनवाना हुआ महंगा

Cement  Prices Hike: सीमेंट कंपनियों ने सितंबर में सीमेंट के दाम में बड़ा इजाफा कर दिया है और इसके चलते आपके लिए घर, दुकान बनवाना या किसी तरह का कंस्ट्रक्शन करवाना महंगा हो जाएगा.

Cement  Prices Hike : घर या दुकान, मकान, कमर्शियल प्रॉपर्टी आदि बनाने के लिए अब ज्यादा खर्च करना होगा क्योंकि सितंबर आते ही सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं. मानसून के मौसम में कंस्ट्रक्शन गतिविधियां कम रहने के चलते हर साल जुलाई-अगस्त में दाम घटते हैं और इस साल भी ऐसा ही देखा गया है. हालांकि अब सितंबर के महीने में निर्माण गतिविधियां फिर बढ़ रही हैं और इसको देखते हुए ज्यादा डिमांड का फायदा लेने के लिए सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं.

लाइवमिंट की खबर के मुताबिक दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के कमजोर पड़ने के बाद इसके खत्म होने का समय नजदीक आ गया है और सितंबर के महीने में सीमेंट कंपनियों को अच्छी मांग मिलने की उम्मीद है. हालांकि अगर सीमेंट कंपनियों के मुनाफे पर असर देखा जाता है तो ये देखना पड़ेगा कि ऊंची कीमतें कितने समय तक बनी रहती हैं.

कितने बढ़े हैं सितंबर में सीमेंट के दाम

सितंबर में कंपनियों ने सीमेंट के दामों में 10-35 रुपये प्रति बैग (50 किलो सीमेंट हर एक बैग) का इजाफा किया है. जेफरीज लिमिटेड के मुताबिक उन्होंने ये आंकड़ा कुछ सीमेंट डीलर्स से बात करके निकाला है. जुलाई में कीमतों में स्थिरता बनी हुई थी जो कि अगस्त में सीमेंट की कीमतों में 1-2 फीसदी की गिरावट के रूप में बदल गई थी. सितंबर में सीमेंट के रेट में तेजी वापस लौटती दिखाई दे रही है.

एक साल पहले के मुकाबले फिलहाल कम हैं रेट

अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंट की डिमांड में मजबूत ग्रोथ देखी गई थी, हालांकि कंपनियों ने दाम बढ़ाने के बावजूद वॉल्यूम को आगे बढ़ाने और मार्केट शेयर का प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस किया है. इसके असर से सीमेंट कंपनियों के मुनाफे में थोड़ा सुधार देखा गया था. जून तिमाही में सीमेंट के दाम 355 रुपये प्रति बैग पर थे जो कि जनवरी-मार्च तिमाही के 358 रुपये से मामूली कम थे. हालांकि एक साल पहले के मुकाबले में देखें तो अप्रैल-जून 2022 में सीमेंट के रेट 365 रुपये प्रति बैग पर थे.

जुलाई-सितंबर तिमाही में अच्छी तरह से बढ़ेंगे सीमेंट के दाम- जानें क्यों

लिहाजा सीमेंट के दाम जुलाई-सितंबर तिमाही में अच्छी तरह से बढ़ें ये जरूरी है जिससे सीमेंट कंपनियों की कमाई और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में इजाफा देखा जा सके. अप्रैल-जून तिमाही यानी वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 42 सीमेंट कंपनियों का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7.5 फीसदी गिरा था जबकि इसके कच्चे माल की लागत लगभग सपाट ही बनी हुई थी. 

ये भी पढ़ें

G20 Summit: 7 से 11 सितंबर के बीच दिल्ली से लेनी है फ्लाइट तो नहीं होगी दिक्कत, Air India ने दी पैसेंजर्स को बड़ी सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget